Homeछत्तीसगढ़*मद्देड़ में भक्ति की बयार, मां दुर्गा की मनमोहक प्रतिमा बनी क्षेत्रवासियों...

*मद्देड़ में भक्ति की बयार, मां दुर्गा की मनमोहक प्रतिमा बनी क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण*

*मद्देड़ में भक्ति की बयार, मां दुर्गा की मनमोहक प्रतिमा बनी क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण*

बीजापुर/मद्देड़:19 अक्टूबर 2026

शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मद्देड़ क्षेत्र में चारों ओर भक्तिमय माहौल और अभूतपूर्व उत्साह है। इस वर्ष मद्देड़ के सीताराम शिवालय परिसर और यापा पारा दुर्गा उत्सव समिति द्वारा स्थापित मां दुर्गा की भव्य एवं अलौकिक प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

*छिंदवाड़ा की उत्कृष्ट कलाकृति ने जीता सबका मन*

शारदीय नवरात्र समिति द्वारा मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से लाई गई मां दुर्गा की प्रतिमा की कलाकृति इतनी जीवंत और मनमोहक है कि पहली नज़र में देखने पर ऐसा प्रतीत ही नहीं होता कि यह कोई मूर्ति है। इसकी अति उत्तम शिल्पकारी और सुंदर स्वरूप को निहारने के लिए दूर-दूर से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे हैं। भक्तगण इन मनमोहक पलों को अपने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर भी जमकर साझा कर रहे हैं।

*वैदिक रीती-रिवाज और कलश यात्रा से हुई शुरुआत*

पंचांग के अनुसार मां दुर्गा जी की प्रतिमा स्थापना से पूर्व भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया था। इसके पश्चात पुरोहित पंडित जी द्वारा पूर्ण विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता रानी की स्थापना कराई गई। नवरात्र के नौ दिनों तक प्रतिदिन सुबह-शाम पंडित जी द्वारा दुर्गा सप्तशती का पाठ, विधिवत पूजा-अर्चना, आरती और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम संपन्न कराया जा रहा है। इन नौ दिनों में माता जी के नौ अलग-अलग स्वरूपों की नाम-मंत्रों से विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है।

*कुमकुम पूजा, दीप यज्ञ और महाष्टमी महाआरती का विशेष आयोजन*

उत्सव के दौरान पंचमी और सप्तमी तिथि को विशेष रूप से ‘कुमकुम पूजा’ और ‘दीप यज्ञ’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं अष्टमी के पावन अवसर पर भव्य ‘महाष्टमी महाआरती’ आयोजित की गई।

*भजन मंडली की गूंज और श्रद्धालुओं का जनसैलाब*

मंदिर परिसर में प्रतिदिन स्थानीय एवं आमंत्रित भजन मंडलियों द्वारा देर रात्रि तक मनमोहक भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए जा रहे हैं। संध्या आरती के समय महिलाओं, पुरुषों, युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों की अपार भीड़ उमड़ रही है। माता रानी के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा है।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों, मंदिर प्रमुखों,  और समस्त क्षेत्रवासियों का सराहनीय योगदान एवं सक्रिय सहयोग मिल रहा है।

 

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES