मनीष कौशिक
मोहला—जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मिथलेश कुमार डोण्डे ने विकासखंड मोहला एवं मानपुर का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों एवं आजीविका गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीएमटीसी प्रशिक्षण केंद्र नाड़ेकल, गोबर गैस प्लांट तथा अटल आजीविका समृद्धि हाट (रीपा) में संचालित गतिविधियों का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान जिला सीईओ डोण्डे ने महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित बंद गतिविधियों को शीघ्र पुनः प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समूह आधारित आजीविका गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित कर महिलाओं की आय में वृद्धि सुनिश्चित की जाए। दौरे के दौरान उन्होंने सांगली, मड़ियांन वाडवी तथा रामगढ़ में प्रधानमंत्री आवास, सामुदायिक भवन एवं तालाब गहरीकरण सहित विभिन्न विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। सीईओ ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से भी चर्चा की, जो शहद, महुआ अचार सहित विभिन्न उत्पादों का निर्माण कर रही हैं। उन्होंने उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग एवं विपणन को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया तथा समूहों को आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। दौरे के अंतिम चरण में विकासखंड मानपुर के तिरंगा संकुल संगठन के पदाधिकारियों एवं स्टाफ की बैठक लेकर अटल आजीविका समृद्धि हाट का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी बंद गतिविधियों को शीघ्र प्रारंभ करने तथा केंद्रों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए इस अवसर पर सीईओ जनपद पंचायत मोहला सुश्री सुभांगी गुप्ता, एपीओ जिला पंचायत एमएमएसी प्रतीक प्रधान, अमित हालदार, एसडीओ आरईएस श्री गोरे, डीपीएम एनआरएलएम रामकुमार विश्वकर्मा, एपीओ वीबीजी ऋषि जैन, जिला आवास प्रभारी रितेश हिरवानी तथा एसबीएम जिला प्रभारी किसन कोरटिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


