Homeछत्तीसगढ़*मोहला:---मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में वनाधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में देरी पर...

*मोहला:—मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में वनाधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में देरी पर महा ग्राम सभा का प्रदर्शन*

मनीष कौशिक

मोहला:-*

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में वनाधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन और सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र वितरण में हो रही देरी के विरोध में आज महा ग्राम सभा समिति के तत्वाधान में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान जिले के मुख्यालय में बस स्टैंड से लेकर कलेक्ट्रेट परिसर तक रैली निकाली गई, जिसमें 22 ग्राम सभाओं के लोग शामिल हुए।

 

प्रदर्शन का कारण:

कलेक्टर सभा कक्ष में सांसद संतोष पाण्डेय द्वारा 15 जनवरी 2025 को छह ग्राम सभाओं के लोगों को पट्टा वितरण किया गया था। लेकिन,सभा कक्ष से बाहर निकलते ही यह कहते हुए पट्टा वापस ले लिया गया कि इसमें डीएफओ का हस्ताक्षर नहीं हुआ है। हम छह दिवस के भीतर आपसे संपर्क कर पट्टा दे देंगे छह माह बीत जाने के बावजूद पट्टा वापस नहीं मिलने से ग्रामीणों में गहरी नाराजगी व्याप्त है महा ग्राम सभा समिति के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि अगर उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन और उग्र होगा। समिति ने यह भी स्पष्ट किया कि आवश्यकता पड़ने पर न्यायालय की शरण ली जाएगी प्रदर्शन के दौरान रैली में ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपने अधिकारों की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने यह भी चेतावनी दी कि प्रशासन की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES