Homeछत्तीसगढ़*मोहला:----पत्रकारों के ‌निजता का हनन न हो पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं...

*मोहला:—-पत्रकारों के ‌निजता का हनन न हो पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा हेमंत वर्मा आईरा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष*

मनीष कौशिक

मोहला:—पत्रकारों के अंतरराष्ट्रीय संगठन आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने कहा कि पत्रकारों का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा छत्तीसगढ़ में संगठित अपराध की तर्ज पर माफिया काले पीले कारनामे करने वाले लोग नेता एवं पुलिस संगठित अपराध की तर्ज पर पत्रकारों को धंसाने फंसाने का काम कर रही है लोकतंत्र में स्वतंत्र मीडिया की निहायत ही जरूरत है कोई पत्रकार अगर आपकी तारीफ करें तो काफी अच्छा लगता है लेकिन वही पत्रकार अगर जनता की आवाज बने या निष्पक्ष निर्भीक समाचार का प्रकाशन करें या सच्चाई को जनता के बीच लाने का प्रयास करें तो उसे झूठे फर्जी केसेस में फंसाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है छत्तीसगढ़ में हालांकि पत्रकार सुरक्षा कानून मसौदा बना हुआ है लेकिन इसे पिछली सरकार ने भी लागू नहीं किया वर्तमान सरकार भी हाथ खड़े कर रही है सरकारे किसी की भी हो पत्रकारों का उत्पीड़न लगातार अनवरत चलते रहने वाला काम है सुप्रीम कोर्ट पत्रकारों को संरक्षण की बात कहता है हाई कोर्ट उनकी स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति को मानती है उसके बाद भी चुनी हुई सरकारे एवं पुलिस प्रशासन हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों की धज्जियां उड़ाती रहती है पत्रकारों से संबंधित मामले आने पर संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत कराना चाहिए लेकिन यहां पर पत्रकार शब्द को विलोपित करके धुआंधार छत्तीसगढ़ में एफआईआर किए जा रहे हैं और पत्रकारों को गुंडा साबित करने की कोशिश किया जा रहा है पत्रकारों के अंतरराष्ट्रीय संगठन जो कि विश्व में 10 देश भारत के 24 राज्यों में पत्रकार हित में लगातार सक्रिय है विश्व में इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन एवं भारत देश में ऑल इंडिया रिपोर्टर एसोसिएशन के नाम से जाने वाले संगठन आईरा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने कहा छत्तीसगढ़ में आईरा संगठन ऐसा संगठन है जिन्होंने आज तक सरकार से किसी भी तरह की सहायता नहीं लिया है एवं पत्रकारों के हितों के लिए सदैव सक्रिय है अब वह समय आ गया है की छत्तीसगढ़ में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए अलग से एक कमेटी बनाई जाए एवं इस संबंध में बहुत जल्द छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात किया जाएगा

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES