मनीष कौशिक
मोहला—-सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ थाना गोटाटोला पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक पर बड़ी कार्रवाई की है। वाहन जांच अभियान के दौरान 31 जुलाई 2026 को ग्राम हार्रोटोला निवासी बुढानसाय कोरेटी शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया।जांच में नशे की पुष्टि होने पर पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 एवं 3/181 के तहत तत्काल प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोपी को दोषी मानते हुए ₹15,000 का अर्थदंड लगाया, जिसकी वसूली भी कर ली गई।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शराब के नशे में वाहन चलाना केवल कानून तोड़ना नहीं, बल्कि कई मासूम जिंदगियों को जोखिम में डालने जैसा गंभीर कृत्य है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या नरमी नहीं बरती जाएगी।थाना गोटाटोला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें, यातायात नियमों का पूरी जिम्मेदारी के साथ पालन करें और सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने में अपना सहयोग दें। पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

