Home छत्तीसगढ़ *मोहला:—-अपर संचालक रायपुर व संयुक्त संचालक दुर्ग ने किया जिले की परीक्षा...

*मोहला:—-अपर संचालक रायपुर व संयुक्त संचालक दुर्ग ने किया जिले की परीक्षा व्यवस्था का निरीक्षण*

0
447

मनीष कौशिक मोहला

मोहला:–लंबे समय बाद होने वाले कक्षा पांचवी एवं आठवीं केंद्रीकृत वार्षिक परीक्षा की जिला मोहला मानपुर अ.चौकी की व्यवस्था का निरीक्षण योगेश शिवहरे अपर संचालक लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर एवं आर.एल. ठाकुर संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग के द्वारा किया गया। उक्त दोनों अधिकारियों ने विकासखंड चौकी एवं मोहला के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला मुख्यालय के संकुल केंद्र मोहला में उत्तर पुस्तिका के सील बंद होने का जायजा लिया तथा एक परीक्षा केंद्र डीएनटी पब्लिक स्कूल मोहला की उत्तर पुस्तिका के समय पर जमा न होने पर अपनी टीम को भेज कर उसे जमा करवाया निरीक्षण के अवसर पर ए.एन व्ही.सत्यनारायण सहायक संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग, जिला शिक्षा अधिकारी फत्तेराम कोसरिया एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार देवांगन उपस्थित रहे। अपर संचालक ने जिला शिक्षा अधिकारी को इस परीक्षा में पूरी सजगता बरतने, ,प्रश्न पत्र की गोपनीयता बनाए रखने, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन एवं संग्रहण के लिए केंद्रों का निर्धारण करने एवं समय पर परीक्षा परिणाम घोषित कर विद्यार्थियों को अंक सूची वितरण करने संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश दिया। जिले की परीक्षा की सभी व्यवस्था से निरीक्षणकर्ता अधिकारी संतुष्ट हुए तथा समय सीमा में सभी कार्यों को पूर्ण करने के लिए जिला स्तरीय परीक्षा संचालन समिति को निर्देशित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here