HomeUncategorizedमहासमुंद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं का प्रदर्शन..मानदेय बढ़ाने सरकारी कर्मचारी घोषित करने...

महासमुंद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं का प्रदर्शन..मानदेय बढ़ाने सरकारी कर्मचारी घोषित करने समेत 13 मांगों को लेकर पटवारी कार्यालय के सामने दिया धरना..

 

राहुल भोई-महासमुंद..

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आई है.. बुधवार को छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ 13 सूत्रीय मांग को लेकर पटवारी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए.. जिला अध्यक्ष सरोज चंद्राकर ने बताया कि उनकी कई मांगे लंबे समय से लंबीत है इनकी प्रमुख मांग है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए, मध्य प्रदेश की तरह साल 10% मानदेय में वृद्धि की जाए,

कार्यकर्ताओं की अन्य मांगों में पर्यवेक्षक भर्ती की मांग शामिल है. आयु सीमा हटाकर 50% पदोन्नति की मांग की गई है. सहायिकाओं के लिए शत प्रतिशत पदोन्नति की मांग है. पोषण ट्रैक्टर एक के लिए 5G मोबाइल और इंटरनेट खर्च की मांग की गई है. इसके अलावा कार्यकर्ताओं का मानदेय न काटने और ऑफलाइन प्रशिक्षण की व्यवस्था करने की मांग भी की गई है..सेवा समाप्ति पर 10 लख रुपए देने की मांग है.गंभीर बीमारी में मेडिकल छुट्टी के साथ मानदेय की मांग की गई है.. छत्तीसगढ़ महिला कोष से ऋण की सुविधा और ईंधन राशि समय पर देने की मांग है.. इसके अलावा सभी केदो में गुणवत्तापूर्ण सिलेंडर और चूल्हा उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है..।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES