Homeछत्तीसगढ़प्रेस क्लब चुनाव में के. संतोष ने मारी बाजी, बने अध्यक्ष,,,, ...

प्रेस क्लब चुनाव में के. संतोष ने मारी बाजी, बने अध्यक्ष,,,, ,,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,

प्रेस क्लब चुनाव में के. संतोष ने मारी बाजी, बने अध्यक्ष,,,,

,,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,

इरशाद खान सचिव और प्रसून शर्मा कोषाध्यक्ष निर्वाचित, 46 पत्रकारों ने किया मतदान

बीजापुर।,,,,,,,,, सोमवार को बीजापुर प्रेस क्लब का चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद पर के. संतोष ने शानदार जीत दर्ज करते हुए बाजी मारी। वहीं सचिव पद पर इरशाद खान ने महज एक वोट के अंतर से जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी प्रसून शर्मा को मिली।

अध्यक्ष पद के लिए कुल चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इसमें के. संतोष को सर्वाधिक 21 वोट मिले। वहीं गणेश मिश्रा को 13, ईश्वर सोनी को 7 और कमलेश पैंकरा को 5 वोट प्राप्त हुए।

सचिव पद के लिए तीन प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। इसमें इरशाद खान को 17 वोट, आशीष पदमवार को 16 और बसंत मामडीकर को 13 वोट मिले। इस तरह इरशाद खान ने महज एक वोट के अंतर से सचिव पद पर जीत दर्ज की।

वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें प्रसून शर्मा को 30 वोट मिले, जबकि सिरोज विश्वकर्मा को 16 वोट प्राप्त हुए। प्रसून शर्मा ने 14 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।
46 पत्रकारों ने किया मतदान
प्रेस क्लब के चुनाव में कुल 46 पत्रकारों ने मतदान किया। खास बात यह रही कि सभी 46 पत्रकारों ने मतदान में हिस्सा लिया और इस तरह मतदान का प्रतिशत 100 फीसदी रहा। चुनाव को लेकर पत्रकारों में खासा उत्साह देखने को मिला।

चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का विशेष योगदान रहा। प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।

पत्रकारों के सुख-दुःख में साथ खड़े रहने का भरोसा

नवनिर्वाचित प्रेस क्लब अध्यक्ष के. संतोष ने अपनी जीत के बाद सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पत्रकार साथियों ने उन पर विश्वास जताते हुए अध्यक्ष पद जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। वे इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।

उन्होंने कहा कि जिले के पत्रकारों के हितों और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता दी जाएगी तथा पत्रकारों के हर सुख-दुःख में वे उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों के सहयोग से प्रेस क्लब को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की बात कही।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES