Homeछत्तीसगढ़*मददेड में मटकी फोड़ हुआ,कलश यात्रा भी निकाली गई*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

*मददेड में मटकी फोड़ हुआ,कलश यात्रा भी निकाली गई*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

*मददेड में मटकी फोड़ हुआ,कलश यात्रा भी निकाली गई*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

 

 

भोपाल पटनम, मददेड

मददेड में कृष्णा जन्माष्टमी पर रविवार को विसर्जन रैली निकाली गई।

ग्राम पंचायत मददेड के उप सरपंच श्याम चित्तापुरी ने बताया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कृष्णा जन्मष्टमी के अवसर पर सीता राम शिवालय द्वारा दही हांडी मटकी फोड़ का भी आयोजन किया गया ।

 

इस उत्सव में ढोल-नगाड़ों की गूंज और गोविंदा आला रे के नारों से पूरा माहौल भक्तिमय और उत्सव हुआ।

 

सीताराम शिवालय के युवाओं ने गोविंदा मंडल बनाकर मानव पिरामिड तैयार किया और ऊंचाई पर लटकाई गई मटकी को फोड़ने की कोशिश की।

 

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भजन-कीर्तन, नृत्य और आयोजन किया गया।

 

बच्चों और बुजुर्गों ने भी इस पर्व का भरपूर आनंद लिया।इस आयोजन ने न केवल धार्मिक भावना को बढ़ावा दिया, बल्कि सामूहिकता और टीमवर्क का भी संदेश दिया।

 

पूरे गांव ने मिलकर इस पर्व को सफल बनाया और इसे यादगार बना दिया।

 

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के उप सरपंच श्याम चित्तापुरी, पूर्व उप सरपंच पुरुषोत्तम चित्तापुरी, ग्राम पटेल पी सुशील कुमार, प्रमोद कासोजी, मनोज कासोजी, जैन सुनील, पी जुगल किशोर, पी सचिन, प्रवीण चित्तापुरी,मुक्ति नाथ सिंह ठाकुर, जगदीश शर्मा, नमन मरकाम, कंदकुरी श्री निवास, लक्ष्मी नारायण सोनी, जैन राजेन्द्र, जी मोहन राव, जी किशोर,पुष्पा सोनी, कुसमा सोनी, प्रभा सोनी, सीताराम शिवालय के पुरोहित वीरेन्द्र त्रिपाठी व समस्त भक्त गण, ग्राम महिला पुरुष बड़े बुजुर्ग युवा युवती बच्चों की भारी संख्या में उपस्थित थे।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES