Homeकोण्डागांवबड़ी सौगात: बहिगांव-सिकागांव मार्ग पर गौरबहार नदी पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल, 11...

बड़ी सौगात: बहिगांव-सिकागांव मार्ग पर गौरबहार नदी पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल, 11 करोड़ 55 लाख 76 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति मिली* *विधायक नीलकंठ टेकाम की अनुशंसा पर मिली स्वीकृति, बरसात में आवागमन की समस्या होगी दूर*

 

*बड़ी सौगात: बहिगांव-सिकागांव मार्ग पर गौरबहार नदी पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल, 11 करोड़ 55 लाख 76 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति मिली*

*विधायक नीलकंठ टेकाम की अनुशंसा पर मिली स्वीकृति, बरसात में आवागमन की समस्या होगी दूर*

**फरसगांव,* वर्ष 2026-27 के बजट में शामिल जिला कोंडागांव के बहिगांव-सिकागांव मार्ग के किमी. 5/2 गौरबहार नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य के लिए राज्य शासन ने प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस कार्य के लिए कुल 1155.76 लाख रुपये यानि 11 करोड़ 55 लाख 76 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है।

बताया जा रहा है कि सिकागांव अंतर्गत गौरबहार नदी में बनी पुरानी पुलिया बरसात के समय हर साल क्षतिग्रस्त हो जाती थी। नदी में बाढ़ आने से पूरे क्षेत्र का आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता था। ग्रामीणों को कई किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता था, वहीं स्कूली बच्चों, मरीजों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

इसी समस्या को देखते हुए ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम से उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण की मांग की थी। विधायक ने मांग को गंभीरता से लेते हुए शासन-प्रशासन के समक्ष अनुशंसा की थी। उनकी अनुशंसा पर ही इस कार्य को बजट में शामिल किया गया था, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है।

यह स्वीकृति वित्त विभाग की सहमति के अनुसार प्रदान की गई है। शासन के आदेश में कहा गया है कि तकनीकी स्वीकृति सक्षम अधिकारी से प्राप्त करने के बाद ही निविदा आमंत्रित की जाए। कार्य नियमानुसार एवं शासकीय नियमों-निर्देशों की पूर्ति के बाद ही शुरू किया जाए।

पुल निर्माण की स्वीकृति से बिहगांव, सिकागांव,कुटपदर गारावण्डी सहित दर्जनों गांवों में हर्ष है। बरसात में भी आवागमन सुचारू रहेगा और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। ग्रामीणों ने विधायक नीलकंठ टेकाम एवं राज्य शासन का आभार व्यक्त किया है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES