Homeछत्तीसगढ़देश की महिला पहलवानों के समर्थन में उतरी महिला कांग्रेस,,, ...

देश की महिला पहलवानों के समर्थन में उतरी महिला कांग्रेस,,, ,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,

महिला कांग्रेस ज़िला बीजापुर

देश की महिला पहलवानों के समर्थन में उतरी महिला कांग्रेस,,,

,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,

देश की आन, बान और शान महिला पहलवानों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर ज़िला महिला कांग्रेस बीजापुर ने निकाला कैंडल मार्च

बीजापुर
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के निर्देशानुसार सोमवार शाम ज़िला मुख्यालय बीजापुर में कांग्रेस भवन से जयस्तंभ चौक तक देश की राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन कर रही महिला पहलवानों के समर्थन में कैंडल मार्च निकाला और डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष और सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग केंद्र की मोदी सरकार से की है। महिला कांग्रेस ने कहा कि देश का मान बढ़ाने वाली महिला पहलवान पिछले 15 दिनों से जंतर-मंतर पर इंसाफ की लड़ाई लड़ रही हैं। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस पहले दिन से अपनी बेटियों की इस लड़ाई का समर्थन कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री नेटा डिसूजा जी 24 अप्रैल को पहलवान बेटियों को समर्थन देने जतर-मंतर गई थीं, जहाँ उन्होंने उनकी पीड़ा सुनी और उन्हें भरोसा दिलाया कि इस लड़ाई में महिला कांग्रेस दिल्ली के जंतर मंतर में धरना दे रही महिला पहलवानों के साथ है। महिला कांग्रेस ने आगे कहा कि हमारा यह कर्तव्य बनता है कि हम अपनी बेटियों का साथ दें।
इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर, विधायक विक्रम मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियाम, प्रदेश महिला कांग्रेस से शेख राजिया, नगर पंचायत भोपालपटनम अध्यक्ष रिंकी कोरम, भैरमगढ़ नपा अध्यक्ष सुखमती मांझी, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष हमीदा बेगम, सरस्वती मंडल, यूथ कांग्रेस कामेश्वर मोरला सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES