Homeउत्तर बस्तर*दुर्गूकोंदल एजुकेशन हब में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, चयन सूची जारी; दूरस्थ विद्यार्थियों...

*दुर्गूकोंदल एजुकेशन हब में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, चयन सूची जारी; दूरस्थ विद्यार्थियों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया केंद्र*आर, एल, कुलदीप की रिपोर्ट,,,,

*दुर्गूकोंदल एजुकेशन हब में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, चयन सूची जारी; दूरस्थ विद्यार्थियों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया केंद्र*आर, एल, कुलदीप की रिपोर्ट,,,,

 

*आकांक्षी विकासखंड दुर्गूकोंदल में शिक्षा की नई उड़ान, एजुकेशन हब में दाखिले शुरू*

 

*प्रतियोगी माहौल और बेहतर शिक्षण का सपना होगा साकार, दुर्गूकोंदल एजुकेशन हब में प्रवेश प्रारंभ*

 

*दुर्गूकोंदल एजुकेशन हब में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, चयन सूची जारी; दूरस्थ विद्यार्थियों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया केंद्र*

 

दुर्गूकोंदल, 6 अगस्त 2026,

उत्तर बस्तर कांकेर जिले के आकांक्षी विकासखंड दुर्गूकोंदल में शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की महत्वाकांक्षी पहल ‘एजुकेशन हब’ में वर्तमान शैक्षणिक सत्र से अध्ययन-अध्यापन की प्रक्रिया औपचारिक रूप से प्रारंभ की जा रही है। जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, अनुशासित परिसर तथा प्रतियोगी माहौल उपलब्ध कराना है, ताकि वे भविष्य की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मजबूत आधार तैयार कर सकें।

जिला कलेक्टर निलेश महादेव क्षीरसागर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद तथा जिला मिशन समन्वयक नवनीत पटेल के मार्गदर्शन में संचालित इस परियोजना का जमीनी स्तर पर सफल संचालन खंड शिक्षा अधिकारी विप्लव सिंह डे, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी अंजनी मंडावी तथा खंड स्रोत समन्वयक लतीप सोम द्वारा किया जा रहा है।

एजुकेशन हब में प्रवेश के लिए आयोजित प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। अंतिम चयन सूची विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस 200 सीटर कन्या आवासीय विद्यालय, दुर्गूकोंदल में चस्पा कर दी गई है। चयनित विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश लेने की अपील की गई है। साथ ही अन्य इच्छुक छात्र-छात्राओं को भी शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार प्रवेश का अवसर दिया जाएगा।

प्रशासन ने उपलब्ध संसाधनों को ध्यान में रखते हुए आवासीय व्यवस्था भी तय की है। कक्षा पहली से पांचवीं तक की छात्राओं के लिए फिलहाल आवासीय सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण वे प्रतिदिन घर से आकर अध्ययन करेंगी। वहीं कक्षा छठवीं से बारहवीं तक की दूरस्थ क्षेत्रों की छात्राओं को उपलब्ध सीटों एवं प्राथमिकता के आधार पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस 200 सीटर कन्या आवासीय विद्यालय में आवासीय सुविधा मिलेगी। शेष छात्राएं गैर-आवासीय व्यवस्था के तहत अध्ययन करेंगी।

बालकों के लिए छात्रावास का निर्माण कार्य जारी है। निर्माण पूर्ण होने एवं प्रशासनिक स्वीकृति मिलने तक कक्षा पहली से बारहवीं तक के सभी छात्र प्रतिदिन अपने घर से आवागमन कर अध्ययन करेंगे। छात्रावास शुरू होने के बाद उन्हें चरणबद्ध तरीके से आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

एजुकेशन हब में विद्यार्थियों के लिए नियमित कक्षाएं, अनुशासित एवं सुरक्षित वातावरण, मध्यान्ह भोजन, निशुल्क पाठ्यपुस्तकें, गणवेश तथा अन्य आवश्यक शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित प्राचार्य एवं अधीक्षिका को आवासीय एवं गैर-आवासीय विद्यार्थियों की पृथक सूची तैयार कर नियमित रूप से जिला कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। प्रवेश एवं अन्य जानकारी के लिए अभिभावक 7389562231, 6264092516 अथवा deo,kanker.com पर संपर्क कर सकते हैं।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES