*एलडीए ज़ोन 6 में नियमों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से जारी कमर्शियल निर्माण, उठ रहे गंभीर सवाल*आर, एल, कुलदीप की रिपोर्ट ,,,,,
लखनऊ। राजधानी में लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की निगरानी व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। एलडीए के ज़ोन 6 अंतर्गत ऐशबाग रेलवे स्टेशन के ठीक सामने नियमों और मानकों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से कमर्शियल निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
मौके से सामने आई तस्वीरों में निर्माण कार्य स्पष्ट रूप से जारी दिखाई दे रहा है। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि यदि यह निर्माण स्वीकृत मानचित्र और तय मानकों के विपरीत हो रहा है, तो एलडीए का प्रवर्तन दस्ता और निगरानी तंत्र आख़िर कहाँ सोया हुआ है? क्या यह पूरा निर्माण संबंधित विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है, या फिर ज़िम्मेदार अफ़सर सब कुछ जानकर भी आँखें मूँदे बैठे हैं?
स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि यदि समय रहते इस पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो इमारत पूरी बनकर तैयार हो जाएगी। अब देखना यह होगा कि एलडीए इस अवैध निर्माण पर तुरंत बुलडोज़र या सीलिंग की सख्त कार्रवाई करता है, या फिर हर बार की तरह केवल नोटिस जारी कर कागज़ी खानापूर्ति तक ही मामला सिमट कर रह जाएगा।

