HomeUncategorizedदुःखों का पहाड़: हेमबती मौर्य के परिवार पर दोहरी मार

दुःखों का पहाड़: हेमबती मौर्य के परिवार पर दोहरी मार

  • स्तर ब्लाक के ग्राम पंचायत मधोता 02 में लगातार बारिश के कारण खैरगुड़ा वार्ड क्रमांक 08 निवासी हेमबती मौर्य का कच्चा मकान मंगलवार रात भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि घटना के वक्त हेमबती, उनकी बेटी और बेटा घर के बाहर थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मकान गिरने से खाने-पीने का सारा सामान मलबे में दब गया, जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
  • हेमबती मौर्य के परिवार के लिए यह घटना एक और बड़ा झटका है, क्योंकि एक दिन पहले सोमवार को ही उनके पति दामु राम मौर्य का निधन हो गया था। अब परिवार एक छोटे से कमरे में रहने को मजबूर है, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे नया मकान नहीं बना पा रहे हैं।
  • वार्ड पंच ने तुरंत हल्का पटवारी को जानकारी दी और पीड़ित परिवार की मदद के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया। प्रशासन को पीड़ित परिवार की मदद के लिए तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए और उन्हें राहत सामग्री और आर्थिक मदद प्रदान करनी चाहिए।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES