
बसना में त्वचा, सौंदर्य एवं यौन रोग विशेषज्ञ का विशेष परामर्श शिविर 15 अगस्त को
अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 15 अगस्त 2026, शनिवार को त्वचा, सौंदर्य एवं यौन रोग विशेषज्ञ का विशेष परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में डॉ. अजीत कुमार, एम.बी.बी.एस., एम.डी. (स्किन एंड वीडी), बीएचयू एवं लेजर तथा कॉस्मेटिक सर्जरी विशेषज्ञ मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देंगे।
शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। डॉ. अजीत कुमार पूर्व में AIIMS, KGMU और मेदांता में सीनियर रेजिडेंट रह चुके हैं।
शिविर में त्वचा से जुड़ी विभिन्न समस्याओं जैसे स्किन एलर्जी व इंफेक्शन, मुंहासे एवं दाग-धब्बे, बाल झड़ना एवं गंजापन, फंगल इंफेक्शन तथा अन्य त्वचा रोगों की जांच एवं परामर्श दिया जाएगा। इसके साथ ही यौन रोग संबंधी समस्याओं के लिए भी विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध रहेगी।
अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से इस विशेष शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। इच्छुक मरीज फोन के माध्यम से पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन के लिए 84618-11000 एवं 77730-86100 नंबर जारी किए गए हैं।
स्थान: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)।


