Homeछत्तीसगढ़चिंगनार में नवीन धान उपार्जन केंद्र को मंजूरी, किसानों में हर्ष*

चिंगनार में नवीन धान उपार्जन केंद्र को मंजूरी, किसानों में हर्ष*

*चिंगनार में नवीन धान उपार्जन केंद्र को मंजूरी, किसानों में हर्ष*

*बड़े डोंगर /छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय, रायपुर द्वारा कृषकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 एवं आगामी खरीफ विपणन वर्षों के लिए प्रदेश में नवीन धान उपार्जन केंद्र खोले जाने की अनुमति प्रदान की गई है। इस ऐतिहासिक निर्णय में बस्तर संभाग के बहुप्रतीक्षित *चिंगनार धान उपार्जन केंद्र* को भी शामिल किया गया है। शासन से आदेश पत्र जारी होते ही पूरे क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

उल्लेखनीय है कि चिंगनार क्षेत्र के किसान लंबे समय से नवीन धान खरीदी केंद्र की मांग कर रहे थे। क्षेत्र के किसानों को अब तक अपना धान बेचने के लिए दूरस्थ केंद्रों पर जाना पड़ता था, जिससे उन्हें परिवहन में अतिरिक्त खर्च और समय की बर्बादी का सामना करना पड़ता था। कई छोटे और सीमांत किसानों के लिए यह बड़ी समस्या थी। नवीन केंद्र खुलने से अब किसानों को अपने गांव के नजदीक ही समर्थन मूल्य पर धान बेचने की सुविधा मिलेगी।

यह महत्वपूर्ण निर्णय क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के अथक प्रयासों से संभव हो पाया है। *सरपंच संघ बस्तर संभाग के अध्यक्ष श्री झाड़ी राम सलाम के नेतृत्व में* क्षेत्र के सभी सरपंचों द्वारा शासन को लगातार पत्राचार किया गया। साथ ही क्षेत्रीय विधायक श्री नीलकंठ टेकाम द्वारा विधानसभा में प्रमुखता से मामला उठाकर, इस मांग को पुरजोर तरीके से रखा गया और पत्राचार किया गया। दोनों स्तर के संयुक्त प्रयासों के बाद आखिरकार शासन ने चिंगनार में केंद्र खोलने की मांग को स्वीकार कर लिया।

इस उपलब्धि पर बड़े डोंगर मंडल महामंत्री एवं सरपंच श्री रामसाय नाग ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने इस निर्णय के लिए सरपंच संघ बस्तर संभाग अध्यक्ष श्री झाड़ी राम सलाम, क्षेत्रीय विधायक श्री नीलकंठ टेकाम जी और प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है।

श्री नाग ने कहा कि मुख्यमंत्री जी और क्षेत्रीय विधायक ने किसानों के हित में जो निर्णय लिया है, वह सराहनीय है। इससे न केवल किसानों को आर्थिक लाभ होगा बल्कि धान खरीदी व्यवस्था भी और अधिक सुदृढ़ होगी। नवीन उपार्जन केंद्र खुलने से क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और वे आसानी से शासन की योजनाओं से जुड़ सकेंगे।

इधर नवीन केंद्र की स्वीकृति की खबर मिलते ही चिंगनार सहित आसपास के ग्राम पंचायतों में किसानों ने जनप्रतिनिधियों का आभार जताया है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES