HomeUncategorizedग्राम पंचायत कुंडगुड़ा मधोता 02 में आयोजित ग्राम सभा में ग्रामीणों ने...

ग्राम पंचायत कुंडगुड़ा मधोता 02 में आयोजित ग्राम सभा में ग्रामीणों ने दिखाई सक्रियता

  • 🔴बस्तर :- ग्राम पंचायत कुंडगुड़ा मधोता 02 में आज दिनांक 15 अप्रैल 2025 को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी श्री बसंत टोप्पो (RAEO) ने ग्राम सभा को संबोधित करते हुए ग्रामीणों को ग्राम सभा के उद्देश्यों और महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए ग्रामीणों को अपने विचार साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया।
  • ग्राम पंचायत कुंडगुड़ा के सरपंच ईस्पर मंडावी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम सभा में अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे आगामी कार्य योजना में भागीदार बनकर ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास में सहयोग करें।
  • इस अवसर पर प्रेमसागर ठाकुर (CRP) उप सरपंच सामबती ठाकुर, जनपद सदस्य समली कश्यप, जगरू कश्यप, सोमारी नाग, गोमती ठाकुर, लिकेश कश्यप, गदा राम नाग, गोमती कश्यप, संपत मंडावी, सुरेश पोयाम, लखमु नाग, कंशुला पोयाम, मनोज कुमार ठाकुर देवा पोयाम राजु पोयाम भागीरथी मौर्य लोकनाथ ठाकुर और रोजगार सहायक हेमराज मौर्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES