Homeछत्तीसगढ़*एसपी अक्षय कुमार के कुशल नेतृत्व के चलते 1 महीने के अंदर...

*एसपी अक्षय कुमार के कुशल नेतृत्व के चलते 1 महीने के अंदर दो बड़ी कार्रवाई……पढ़े पूरी खबर……राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के ब्लॉक मानपुर के थाना कोहका क्षेत्रार्न्तगत ग्राम मटूटेगहन पुलिया में नक्सलियों द्वारा पूर्व से गड़ाकर रखे आई.ई.डी बरामद करने में मिली सफलता ”

श्री वाय. अक्षय कुमार (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जिला मोहला – मानपुर-अं०चौकी, के निर्देशन में व श्री पुपलेश कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री आकाश मरकाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत आज दिनांक 20/01/2023 को श्री एच. पी. नायक उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी एवं श्री ताजेश्वर दीवान उप पुलिस अधीक्षक नक्सल अभियान के नेतृत्व में संयुक्त रूप से डीआरजी मानपुर एवं जिला बल ग्राम मेंढा, डब्बा, कोराचा, गट्टेगहन, सम्बलपुर, पुरावा जंगल पहाड़ की और रवाना हुआ था, कि सुबह लगभग 9:00 बजे गट्टेगहन पुलिया के नीचे में नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के नियत से पूर्व से गड़ाकर रखे लगभग 20 किलोग्राम टिफिन आई.ई.डी. (एल्युमिनियम डिब्बा) एवं 01 डेटोनेटर बरामद करने में सफलता मिली। मौके पर बीडीएस टीम राजनांदगांव द्वारा सुरक्षार्थ डिफ्युज किया गया। इस कार्यवाही में डीआरजी मानपुर व जिला बल का महत्वपुर्ण योगदान रहा।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES