Homeदक्षिण बस्तरएक लाख का इनामी नक्सली, डीएकेएमएस अध्यक्ष विस्फोटक के साथ गिरफ्तार,,,,,, दीपक...

एक लाख का इनामी नक्सली, डीएकेएमएस अध्यक्ष विस्फोटक के साथ गिरफ्तार,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,

एक लाख का इनामी नक्सली, डीएकेएमएस अध्यक्ष विस्फोटक के साथ गिरफ्तार,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,

सुकमा,:::::::: जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना छिंदगढ़ से जिला बल एवं सीआरपीएफ 226 वाहिनी का संयुक्त बल सर्चिंग के लिए ग्राम बेंदरापानी, अंदुमपाल, सायाया की ओर रवाना हुये थे।

अभियान के दौरान चेंदरापानी, रासावाया के पास एक लाख इनामी डीएकेएमएस अध्यक्ष मुचाकी देवा पिता मुचाकी भीमा को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल किया गया।

गिरफ्तार नक्सली डीएकेएमएस अध्यक्ष मुचाकी देवा संगठन में वर्ष 2010 से सक्रिय रहा।

आज बड़े नक्सलियों के कहने पर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नियत से आईईडी लगाने के लिए गढ्ढा खोदना स्वीकार किया।

आरोपित का कृत्य विधि विरुद्ध पाये जाने पर थाना छिंदगढ़ में अप क्र. 33/2022 धारा 04, 05 वि.प.अधि.प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपित के कब्जे से एक आईईडी लगभग पांच किग्रा का वजनी चार इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, कोर्डेक्स वायर पांच मीटर, इलेक्ट्रिक वॉयर 35 मीटर, बैटरी चार, लोहे का कुदाल एक बरामद किया गया

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES