Homeछत्तीसगढ़* आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चंदना तिपनपल्ली का दिल्ली में सम्मान: राष्ट्रपति भवन में...

* आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चंदना तिपनपल्ली का दिल्ली में सम्मान: राष्ट्रपति भवन में बनीं अतिथि, पीएम-राष्ट्रपति संग किया लंच*

* आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चंदना तिपनपल्ली का दिल्ली में सम्मान: राष्ट्रपति भवन में बनीं अतिथि, पीएम-राष्ट्रपति संग किया लंच*

बीजापुर  20 अगस्त 2026

बीजापुर :::  छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचल बीजापुर का मान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है। नीति आयोग के तहत संचालित बासागुड़ा परियोजना (सेक्टर-धर्मारम) के आंगनबाड़ी केंद्र धर्मारम-1 की कार्यकर्ता चंदना तिपनपल्ली को 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य से इस गौरवपूर्ण अवसर के लिए चुने जाने वाली वह एकमात्र आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपरांत, 16 अगस्त को चंदना तिपनपल्ली को भारत की राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के साथ लंच (दोपहर के भोजन) में शामिल होने का दुर्लभ और ऐतिहासिक सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दौरान उन्होंने जमीनी स्तर पर महिला एवं बाल विकास सेवाओं के क्रियान्वयन के अनुभवों को साझा किया।

दिल्ली प्रवास के दौरान 17 अगस्त को उन्हें राजधानी के प्रमुख ऐतिहासिक एवं चर्चित स्थलों का भ्रमण कराया गया। इसके पश्चात् 18 अगस्त को दिल्ली से ट्रेन द्वारा वापसी की यात्रा शुरू कर, आज 20 अगस्त को वे बीजापुर सुरक्षित लौट आई हैं। उनके वापस पहुंचने पर क्षेत्र के नागरिकों और विभागीय सहकर्मियों ने इस राष्ट्रीय उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES