Home Blog Page 690

सीबीआई ने NHAI के मुख्य महाप्रबंधक दिग्विजय मिश्रा 10 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, घर से मिले 20 लाख कैश

0

सीबीआई ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के मुख्य महाप्रबंधक और क्षेत्रीय अधिकारी दिग्विजय मिश्रा को इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में काम करने वाली निजी कंपनी के एक कर्मचारी से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में शुक्रवार को गांधीनगर से गिरफ्तार किया है। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद उनके घर की तलाशी के दौरान घर से 20.5 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी ने मिश्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने के बाद मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अधिकारियों ने बताया कि रिश्वत के लेन-देन की पुष्टि होने पर सीबीआई की टीम ने छापेमारी की और मिश्रा को हिरासत में ले लिया।

सीबीआई ने पिछले साल दिसंबर में एनएचएआई के ही एक अधिकारी अकील अहमद को 20 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया था।  

सीबीआई ने कोयला चोरी मामले में ईसीएल के पूर्व महाप्रबंधक को गिरफ्तार किया

नई दिल्ली (भाषा)। सीबीआई ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के एक रिटायर्ड महाप्रबंधक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें पश्चिम बंगाल के आसनसोल में कंपनी के उपक्रम से कोयले की कथित चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि पूर्व महाप्रबंधक एस.के. मुखोपाध्याय को शुक्रवार को हिरासत में ले लिया गया और उन्हें शनिवार को आसनसोल की सीबीआई अदालत में पेश किया जाएगा। सीबीआई ने इस मामले में 11 जुलाई को पीएसयू के सात पूर्व और सेवारत अधिकारियों को गिरफ्तार किया था। करोड़ों रुपये का कोयला चोरी घोटाला पश्चिम बंगाल के कुनुस्तोरिया और कजोरा इलाकों में ईसीएल खदानों से जुड़ा है।

केंद्रीय जांच एजेंसी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा नरूला बनर्जी से घोटाले के सिलसिले में दो बार पूछताछ कर चुकी है।

Source

HT India Most Stylish Awards 2022: अर्जुन कपूर ने जमकर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की तारीफ, स्टेज पर ही करने लगे रोमांटिक बातें

0

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की लव स्टोरी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर और यूनिक लव स्टोरीज में गिनी जाती है। शुक्रवार को आयोजित हुए HT India’s Most Stylish Awards में ये कपल एक दूसरे का हाथ थामकर पहुंचा। दोनों ही स्टार्स ने मैचिंग आउटफिट पहन रखा था और क्योंकि उन्होंने Most Stylish Couple का अवॉर्ड जीता तो मलाइका अरोड़ा दोनों के मैचिंग आउटफिट की मजाक-मजाक में तारीफ करती दिखाई पड़ीं।

HT India इवेंट में लगा सितारों का मेला
बता दें कि इस मेगा इवेंट में रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन, शहनाज गिल, शिल्पा शेट्टी, अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर जैसे तमाम दिग्गज सितारे शरीक हुए। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले कई महीनों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और हाल ही में दोनों पेरिस ट्रिप पर गए थे जहां की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुए।

अर्जुन कपूर ने जमकर की गर्लफ्रेंड मलाइका की तारीफ
मलाइका अरोड़ा ने अवॉर्ड लेने के बाद कहा कि अर्जुन कपूर असल में इंतजार कर रहे थे कि वह उनका शुक्रिया अदा करे लेकिन अर्जुन कपूर ने अपनी बारी आने पर मलाइका अरोड़ा की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा, ‘नहीं, लेकिन मैं असल में तुम्हारा शुक्रिया अदा करना चाहूंगा बेबी, क्योंकि तुम्हारी वजह से उन्होंने आज मुझे स्टाइलिश कहा।’ इसके बाद मलाइका अरोड़ा ने कहा कि शायद अब हम एक दूसरे की पर्याप्त रूप से तारीफ कर चुके हैं।

अर्जुन-मलाइका संयोगवश पहन आए मैचिंग आउटफिट
मलाइका अरोड़ा ने बातचीत के दौरान मैचिंग आउटफिट पहन कर आने की अपनी बात पर भी बोला और कहा कि हर कोई उनसे ये सवाल पूछ रहा है कि हमने मैचिंग आउटफिट क्यों पहना है लेकिन हम आपको यहां पर ये बता देना चाहते हैं कि हमने इस बारे में कोई भी प्लानिंग नहीं की थी। ये पूरी तरह से एक संयोग है।

Source

कोरोना की नई लहरों के लिए तैयार रहना चाहिए; WHO साइंटिस्ट की दुनिया को चेतावनी

0

कोरोना वायरस के ज्यादा संक्रामक स्वरूप के उभरने, प्रतिरक्षा को भेदने और अस्पताल में भर्ती होने की बढ़ती दर को लेकर चिंताओं के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने आगाह किया कि कोविड-19 की नई लहरों के लिए तैयार रहना चाहिए। ऐसे साक्ष्य लगातार मिल रहे हैं कि ओमीक्रॉन के सब वैरिएंट- बीए.4 और बीए.5 टीका ले चुके लोगों को भी संक्रमित कर रहे हैं। 

स्वामीनाथन ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘हमें कोविड-19 की नई लहरों के लिए तैयार रहना चाहिए। वायरस का प्रत्येक वैरिएंट और संक्रामक तथा प्रतिरक्षा को भेदने वाला होगा। ज्यादा लोगों के संक्रमित होने से बीमारों और अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ेगी। सभी देशों के पास आंकड़ों के आधार पर उभरते हालात से निपटने की योजना होनी चाहिए।’

यह भी पढ़ें- पालघर में सात साल की बच्ची जीका संक्रमित, जानें कितना खतरनाक है वायरस

मृत्यू दर में वैश्विक स्तर पर बदलाव

स्वामीनाथन ने ‘वर्ल्ड बैंक ग्रुप’ में वरिष्ठ सलाहकार फिलिप शेलेकंस के ट्वीट के जवाब में यह बात कही। शेलेकंस ने कहा, ‘हम कोविड-19 की मृत्यु दर में वैश्विक स्तर पर बदलाव देख रहे हैं। महीनों तक मृत्यु दर में कमी आने के बाद, यह फिर से बढ़ने लगी है।’ उन्होंने कहा कि यह हैरानी की बात नहीं है क्योंकि संक्रमण को नियंत्रित करने के प्रति ढिलाई वाला दृष्टिकोण अपनाया जा रहा और वैश्विक स्तर पर टीकाकरण कार्यक्रम भी सुस्त है।

हाई इंकम वाले देशों में संक्रमण तेज

शेलेकंस ने कहा कि हाई इंकम वाले देशों और मध्यम आय वाले देशों में भी महामारी फैल रही है। उन्होंने उल्लेख किया कि हाई इंकम वाले देशों में अमेरिका, फ्रांस, इटली, जर्मनी और जापान वैश्विक महामारी के उभार के वाहक बन रहे जबकि मध्यम आय वाले देशों में ब्राजील अग्रणी है। उन्होंने कहा, ‘मृत्यु दर तेजी से बढ़ने लगी है।’ शेलेकंस ने कहा कि वैश्विक मृत्यु दर के मामले में अमेरिका और ब्राजील सबसे आगे हैं।

यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय संगठन गावी से स्वास्थ्य मंत्रालय ने मांगी कोरोना टीके की मुफ्त खुराक

बढ़ते मामले हेल्थ सिस्टम पर डाल रहे दबाव

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अदनोम घ्रबेयिसस ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि वह चिंतित हैं कि कोविड​​-19 के बढ़ रहे मामले स्वास्थ्य प्रणालियों और स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों पर और दबाव डाल रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं मौतों के बढ़ते मामलों को लेकर भी चिंतित हूं।’ संगठन ने कहा कि  चार जुलाई से 10 जुलाई के सप्ताह में 9800 से ज्यादा लोगों की संक्रमण से मौत हुई।

Source

80, 90 पूरे 100? डॉलर के मुकाबले रुपया 80 पार; कुम्भकर्णीय नींद से जागें प्रवचन देने वाले PM: राहुल गांधी

0

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में गिरावट को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब सरकार को अपनी कुम्भकर्णीय नींद से जागकर आर्थिक नीतियों में सुधार करना चाहिए। मालूम हो कि अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 17 पैसे की मजबूती के साथ 79.82 रुपये पर पहुंच गया। गुरुवार को रुपया गिरकर 80 के पार चला गया था।

राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, “…80, 90 पूरे 100? प्रधानमंत्री बनने से पहले रुपये की कीमत पर लंबे-लंबे प्रवचन देते थे, लेकिन पीएम बनने के बाद, देश को पाखंड के ‘अमृतकाल’ में धकेल दिया है। इतिहास में पहली बार, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुक़ाबले सबसे कमजोर- 80 पार हो चुका है।”

‘जुमले की हकीकत आज सबके सामने’
कांग्रेस नेता ने कहा, “रुपये की जर्जर हालत और दिशाहीन सरकार के कारनामों का भुगतान आने वाले दिनों में देश की जनता को करना पड़ेगा। प्रधानमंत्री ने कहा था कि मजबूत रुपये के लिए एक मजबूत प्रधानमंत्री की जरूरत है। उस जुमले की हकीकत आज सबके सामने है।”

‘अभी भी वक्त है, कुम्भकर्णीय नींद से जागो’
राहुल गांधी ने कहा कि मैं भारत सरकार से फिर कह रहा हूं, अभी भी वक्त है, अपनी कुम्भकर्णीय नींद से जाग जाओ। झूठ और जुमलों की राजनीति बंद करो, और तुरंत आर्थिक नीतियों में सुधार करो। आपकी नाकामियों की सजा देश की आम जनता नहीं भुगत सकती है।

Source

किसी का भी समर्थन करें, लेकिन सुनक का… अपने सहयोगियों से बोले बोरिस जॉनसन

0

ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री की दौड़ में आगे चलने के बीच देश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपने सहयोगियों से कथित तौर पर कहा कि किसी का भी समर्थन कीजिए, लेकिन ऋषि सुनक का नहीं। सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के जॉनसन ने सात जुलाई को पार्टी के नेता के तौर पर इस्तीफा दे दिया था। एक सूत्र ने बताया कि जॉनसन विदेश मंत्री लिज ट्रस का समर्थन कराने को इच्छुक नजर आ रहे हैं, जिनका अनुमोदन उनके (जॉनसन के) कैबिनेट सहयोगियों जैकब रीस-मोग और नैडीन डोरिस ने किया है।

‘द टाइम्स’ अखबार की खबर में कहा गया है कि उन्होंने पार्टी का नेतृत्व हासिल करने की दौड़ में पिछड़ गये नेताओं से अनुरोध किया है कि वे पूर्व वित्त मंत्री एवं चांसलर सुनक का समर्थन नहीं करें, जो जॉनसन के अपनी ही पार्टी में समर्थन खोने के लिए जिम्मेदार हैं। जॉनसन ने अपने उत्तराधिकारी के तौर पर पेनी मोरडाउंट के लिए भी कथित तौर पर विकल्प खुले रखे हैं। मोरडाउंट कनिष्ठ व्यापार मंत्री हैं। 

यह भी पढ़ें- ब्रिटेन के नए पीएम की रेस में सबसे आगे ऋषि सुनक, दूसरे दौर की वोटिंग भी जीते

पूरी 10 डाउनिंग स्ट्रीट टीम ऋषि से नफरत करती है

खबर के मुताबिक, पूर्व चांसलर के इस्तीफे को अपने साथ कथित तौर पर विश्वासघात के रूप में देख रहे जॉनसन और उनका खेमा ‘किसी का भी समर्थन कीजिए, लेकिन ऋषि सुनक का नहीं’ के रूप में एक गुप्त अभियान चला रहा है। उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्री पद से उनके इस्तीफे ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट से जॉनसन की विदाई सुनिश्चित कर दी। अखबार ने एक सूत्र के हवाले से कहा, ‘पूरी 10 डाउनिंग स्ट्रीट टीम ऋषि से नफरत करती है। वे उन्हें (जॉनसन को) अपदस्थ करने के लिए साजिद जाविद को जिम्मेदार नहीं ठहरा रहे हैं। वे ऋषि को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उन्हें लगता है कि वह महीनों से इसकी साजिश रच रहे थे।’

यह भी पढ़ें- ऋषि सुनक का 20 साल पुराना वीडियो हो रहा वायरल, ब्रिटिश PM की रेस पर कितना पड़ेगा असर?

पहले दो चरणों के मतदान में विजेता रहे हैं सुनक

गौरतलब है कि सुनक संसद के टोरी (कंजर्वेटिव) सदस्यों द्वारा किए गए प्रथम दो चरण के मतदान में विजेता रहे हैं। इस बीच, जॉनसन के एक सहयोगी ने इस दावे को खारिज कर दिया कि वह (जॉनसन) सुनक के अलावा किसी को भी अपना उत्तराधिकारी बनते देखना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि निवर्तमान प्रधानमंत्री सुनक के विश्वासघात करने से नाराज हैं। 

Source

Happy Birthday Katrina Kaif : इस साल कैटरीना कैफ का बर्थडे है काफी खास, कर सकती हैं प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट!

0

कैटरीना कैफ का आज बर्थडे है। इस साल का बर्थडे कैटरीना के लिए काफी खास है क्योंकि शादी के बाद ये कैटरीना का पहला बर्थडे है। कैटरीना ने विक्की का बर्थडे तो खास तरीके से मनाया था। अब देखते हैं कि विक्की, कैटरीना के लिए क्या सरप्राइज सेलिब्रेशन करने वाले हैं। वैसे बता दें कि विक्की, कैटरीना के साथ मालदीव गए थे और वहीं कैटरीना का बर्थडे सेलिब्रेट किया जाएगा। बता दें कि दोनों के साथ विक्की के भाई सनी कौशल, उनकी गर्लफ्रेंड शरवरी वाघ, डायरेक्टर कबीर खान और उनकी पत्नी मिनि माथुर भी गई हैं।

वैसे दोनों के मालदीव जाने के बाद एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि कुछ दिनों से कैटरीना की प्रेग्नेंसी की खबरें आ रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि कैटरीना प्रेग्नेंट हैं। ये सब इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि काफी समय से कैटरीना बॉलीवुड इवेंट्स, पार्टीज से दूर हैं और वह नजर भी नहीं आ रही थीं। काफी दिनों बाद शुक्रवार को उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

करेंगी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट

खैर जो खबर आ रही है वह ये है कि इस बर्थडे पर कैटरीना प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर सकती हैं। ऐसी खबरें आ रही हैं कि कैटरीना आज के दिन प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करेंगी। खैर ये बात कितनी सच है कितनी नहीं, ये तो आज शाम तक पता चल जाएगा।

एशियन न्यूज की सोर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘कैटरीना कैफ प्रेग्नेंट हैं। वह और विक्की कौशल पैरेंट्स बनने वाले हैं। ऐसा हो सकता है कि कैटरीना अपने बर्थडे के दिन प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करें।’ खैर इस खबर को सुनने के बाद अब फैंस भी एक्साइटेड हैं और इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : जब हमशक्ल जरीन के साथ सलमान के काम करने पर बोली थीं कैटरीना कैफ, मुझे मिस करते हैं…

प्रोफेशनल लाइफ

कैटरीना की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म सूर्यवंशी में नजर आई थीं जो पिछले साल रिलीज हुई थी। अब उनकी फिल्म ‘फोन भूत’ रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में कैटरीना के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर लीड रोल में हैं। इसके अलावा फिर वह ‘मैरी क्रिसमस’ और ‘टाइगर 3’ में नजर आएंगी।

Source

अंग्रेजों पर राज करेंगे भारतवंशी ऋषि सुनक? ब्रिटेन के PM बनने की वोटिंग में सबसे आगे

0

ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने की रेस में भारतीय मूल के ऋषि सुनक दो चरण की वोटिंग के बाद सबसे आगे रहे, जबकि व्यापार नीति मंत्री पेनी मोर्डोंट दूसरे स्थान पर रहीं हैं। वहीं, महिला मंत्री मोर्डोंट को कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों के बीच कराए गए एक सर्वे में सबसे आगे बताया गया है। उन्हें ऋषि के पीएम बनने की राह में सबसे बड़ी चुनौती माना जा रहा है।

पहले दौर की वोटिंग में ऋषि सुनक सबसे आगे थे। उन्हें 88 वोट मिले थे। पेनी मोर्डोंट 67 वोट के साथ दूसरे स्थान पर थीं। दूसरे दौर की वोटिंग में भी ऋषि सुनक 101 वोट के साथ सबसे आगे हैं। वहीं, 83 वोट के साथ मोर्डोंट भी दूसरे नंबर पर बनी हुई हैं।

इस बीच दावा किया जा रहा है कि ‘यूगोव’ की ओर से तीन दिन पहले कंजरवेटिव पार्टी के 876 सदस्यों के बीच कराए गए सर्वेक्षण में पेनी मोर्डोंट कहीं आगे हैं। सर्वे के अनुसार, मोर्डोंट को 27 फीसदी सदस्यों का समर्थन हासिल है। दूसरे नंबर पर 15 फीसदी वोट के साथ केमी बेडीनॉक हैं, जबकि 13 फीसदी वोट के साथ ऋषि सुनक और लिट ट्रस तीसरे स्थान पर हैं।

इसके पहले यूगोव द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में ऋषि सुनक और पेनी मोर्डोंट के बीच केवल एक फीसदी वोट का अंतर था। बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के बाद तुरंत बाद कराए गए सर्वे में पेनी मोर्डोंट 13 फीसदी और ऋषि सुनक को 12 फीसदी वोट मिले थे। दो सर्वे के बाद दोनों के बीच फासला बढ़ गया है।

पार्टी के भीतर तीन राउंड के बाद पीएम का चुनाव
यूके में कंजरवेटिव पार्टी के पास बहुमत है। पार्टी के अंदर ही प्रधानमंत्री चुनने की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत नॉमिनेशन, एलिमिनेशन और फाइनल सेलेक्शन के राउंड होते हैं। इस समय एलिमिनेशन राउंड चल रहा है। यह राउंड अंतिम दो उम्मीदवार रहने तक चलेगा। उसके बाद फाइनल सेलेक्शन राउंड होगा। उसमें पार्टी के सांसद और अन्य सदस्य वोटिंग करते हैं। उसमें जीतने वाला उम्मीदवार प्रधानमंत्री पद के लिए चुना जाएगा। एलिमिनेशन राउंड और सेलेक्शन राउंड का यही अंतर ऋषि सुनक की दावेदारी पर असर डाल सकता है। इसलिए सर्वेक्षण के परिणाम काफी मायने रखते हैं।

ऋषि सुनक का राजनीतिक सफर
करीब 42 साल के ऋषि सुनक 2015 से रिचमंड (यॉर्क्स) से सांसद हैं। 2015 से 2017 तक उन्होंने पर्यावरण, खाद्य और ग्रामीण मामलों की चयन समिति के सदस्य के रूप में कार्य किया। वह जनवरी 2018 से जुलाई 2019 तक संसदीय अवर सचिव रहे। जुलाई 2019 में बोरिस जॉनसन सरकार में उन्हें ट्रेजरी का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था। वह 25 जुलाई 2019 को प्रिवी काउंसिल के सदस्य बने। फरवरी 2020 में कैबिनेट में फेरबदल के तहत उनको राजकोष के चांसलर के रूप में पदोन्नत किया गया था। कोरोना महामारी के बीच सुनक ने अपना पहला बजट मार्च 2020 में पेश किया था। हाल में बोरिस जॉनसन के प्रधानमंत्री बने रहने के खिलाफ इस्तीफा देने वाले वह पहले मंत्री थे।

पेनी मोर्डोंट का राजनीतिक सफर
करीब 49 वर्षीय मोर्डोंट साल 2010 से पोर्ट्समाउथ नॉर्थ से सांसद हैं। वह डेविड केमरून के नेतृत्व वाली सरकार में 2014-15 के दौरान उपमंत्री रहीं। 2015 के चुनाव के बाद उन्हें सशस्त्र बलों से संबंधित मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया। इसके बाद वह थेरेसा मंत्रिमंडल में स्वास्थ्य, अंतरराष्ट्रीय विकास और रक्षा मंत्रालय भी संभाल चुकी हैं। तब भारतीय मूल की प्रीति पटेल के इस्तीफे के बाद उन्हें अंतरराष्ट्रीय विकास मंत्रालय सौंपा गया था। बोरिस जॉनसन मंत्रिमंडल में वह सितंबर 2021 में व्यापार नीति मंत्री बनाई गईं। मोर्डोंट ने पार्टी में संगठन स्तर पर जॉन मेजर और विलियम हेग के साथ भी काम किया है। इसके अलावा साल 2000 और 2004 में जॉर्ज डब्ल्यू बुश के अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर चुनाव अभियान का भी हिस्सा रहीं।

Source

Hello world!

0

Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!