Thursday, May 7, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ * बस्तर की बेटी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान: खुशबू वर्मा ने...

* बस्तर की बेटी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान: खुशबू वर्मा ने सीए परीक्षा में हासिल की ऐतिहासिक सफलता, समाज और क्षेत्र का नाम किया रोशन”*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग जगदलपुर से दीपक मरकाम की खबर*

0
16

* बस्तर की बेटी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान: खुशबू वर्मा ने सीए परीक्षा में हासिल की ऐतिहासिक सफलता, समाज और क्षेत्र का नाम किया रोशन *,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग जगदलपुर से दीपक मरकाम की खबर*

* खुशबू वर्मा ने सीए परीक्षा में हासिल की सफलता*

*बस्तर सम्भाग जगदलपुर दिनांक 07 मई 2026*

जगदलपुर: बोधघाट फ्रेजरपुर निवासी स्व. श्री ईश्वर लाल वर्मा एवं श्रीमती सानु वर्मा की सुपुत्री खुशबू वर्मा ने जनवरी 2026 में आयोजित Institute of Chartered Accountants of India द्वारा संचालित चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) परीक्षा को 1 मार्च 2026 को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर समाज और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

 

खुशबू वर्मा की इस उपलब्धि को कायस्थ समाज ने गर्व और प्रेरणा का विषय बताया है। कठिन परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने यह महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है, जो समाज की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

 

कायस्थ समाज जगदलपुर के समस्त परिवार ने खुशबू वर्मा को इस सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही भगवान चित्रगुप्त से प्रार्थना की गई है कि वे जीवन में निरंतर सफलता प्राप्त करें और अपनी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here