Home Blog Page 667

*सतनाम भवन में हुआ सर्व अनुसूचित जाति वर्ग का कार्यकारिणी का गठन,पदो का हुआ विस्तार से चिन्हित* *आर.एल.कुलदीप की रिपोर्ट:-*

0

*सतनाम भवन में हुआ सर्व अनुसूचित जाति वर्ग का कार्यकारिणी का गठन,पदो का हुआ विस्तार से चिन्हित*
*आर.एल.कुलदीप की रिपोर्ट:-*

*जिला अध्यक्ष – चैनसिंह कोमरा बने*

नारायणपुर :- जिला मुख्यालय नारायणपुर में दिनांक 8/8/ 2022 दिन सोमवार स्थान सतनाम भवन नयापारा जिला नारायणपुर में सर्व अनुसूचित जाति वर्ग के संयोजक धंसराज टंडन के नेतृत्व में सभी जिलों में अनुसूचित जाति वर्ग का गठन किया जा रहा है ताकि शिक्षा ,स्वास्थ्य, रोजगार, राजनीति व समाज में एकता और भाईचारा स्थापित करने एवं संविधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला नारायणपुर में सर्व अनुसूचित जाति वर्ग का जिला कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया *जिसमें जिला संरक्षक सनातन मेरसा, बी आर सोरी , डॉक्टर परमानंद बघेल , जिला अध्यक्ष पद हेतु चैनसिंह कोमरा , जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सत्यशीला मेश्राम, जिला उपाध्यक्ष दिगंबर आम्डे , जिला सचिव उमेश रावत ,जिला सह सचिव सुजीत डाहरे, जिला कोषाध्यक्ष विजय सलाम ,जिला सह कोषाध्यक्ष रामाधीन कुलदीप ,मुख्य सलाहकार दिलीप आम्डे , मनोज बागड़े, राकेश कुमार कुर्रे ,विनोद डाहरे, गजानंद चिमनकार , मीडिया प्रभारी दीपक गांधी, कार्यकारिणी सदस्य विनय सहारे, नवीन महाजन, मनीष रामटेके, राकेश कुमार कुर्रे , भूपेंद्र धमगया ,मुकुंदलाल घृतलहरे, राजू चिमनकार* को सर्व अनुसूचित जाति वर्ग जिला नारायणपुर का पदाधिकारी मनोनीत किया गया इस अवसर पर अनुसूचित जाति वर्ग के समाज के प्रमुखगण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए मनोनीत पदाधिकारियों को एमडी बघेल संरक्षक , पी एल ठाकरे अनिल कोराम ,प्रमोद बांधे ने सभी को बधाई दी गई उक्त जिला स्तरीय गठन का संचालन सनातन मेरसा के द्वारा की गई।

मोहला:——मोहला कांवड़ यात्रा का आयोजन:दो सालों से थमी कांवड़ यात्रा इस साल बड़ी धूमधाम से निकाली गई कावड़ यात्रा

0

*मनीष कौशिक की रिपोर्ट मोहला:——मोहला कांवड़ यात्रा का आयोजन:दो सालों से थमी कांवड़ यात्रा इस साल बड़ी धूमधाम से निकाली गई कावड़ यात्रा*

मोहला :—–मोहला श्रावण मास में कावड़ यात्रा निकाल कर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को मोहला में कावड़ यात्रा निकाल कर भगवान शिव का अभिषेक और पूजन किया। कावड़ यात्रा शिव मंदिर से लेकर, बस स्टैंड से होते हुए नगर भ्रमण किया।

*डोंगरगांव के थाना पुलिस ने जंगल मे 05 जुआड़ियो को जुआ खेलते पकड़ा गया…..पढ़े पूरी खबर….राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

जिला राजनांदगांव के ब्लॉक डोंगरगांव  के थाना पुलिस ने ग्राम पथर्री के जंगल मे 05 जुआड़ियो को जुआ खेलते पकड़ा गया ।
 थाना डोंगरगांव पुलिस में जुआड़ियो के पास से कुल 21,300/- रूपया जप्त।
 जुआ-सटटा के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगंव श्री प्रफुल्ल ठाकुर के दिशा निर्देश में जिले में अवैध शराब कारोबारियो / जुआ- सट्टा / गांजा पर रोक लगाने प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त होने पर श्रीमान अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुपलेश कुमार मानपुर व श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय श्री अर्जुन कुर्रे के दिशा-निर्देश मे थाना प्रभारी भरत बरेठ के नेतृत्व में जुआ – सटटा वाले के विरूद्ध अभियान के तहत पुलिस टीम रवाना किया गया था जो जरिये मोबाईल फोन से मुखबीर सुचना के आधार पर सुचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ के रवाना होकर ग्राम पथर्री के जंगल में कुछ लोग 52 पति तलाश से पैसो का दाव लगाकर जुआ खेल रहे थे जिसे हम0स्टॉफ व गवाहो के साथ रेड कार्यवाही किया कुछ लोग पुलिस को आते देख जंगल की ओर भागने मे कामयाब हुये मौके मे 05 लोग घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनको पुछताछ करनले पर अपना नाम 1.प्रवीण यादव पिता कृष्णा यादव उम्र 22 साल निवासी सेवतापारा डोंगरगांव 2. पारख दास पिता हरिनाथ साहू उम्र 36 साल निवासी पथर्री 3. शैलेन्द्र महोबिया पिता शेख लाल उम्र 38 साल निवासी शनिमंदिर के पास डोंगरगांव 4. मनिष कुमार साहू पिता लोचन लाल उम्र 25 साल निवासी भटगूना थाना डोंगरगांव 5. मनिष महोबिया पिता खुरमन लाल उम्र 38 साल सेवताटोला डोंगरगांव,बताये जिनके पास से 52 पत्ति तास कुल जुमला रकम नगदी 21300/- रूपये एवं 03 नग मोबाईल तथा 03 नग मोटर सायकल मिला , जिसको मौके पर जप्त कर पांचो आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से सभी आरोपियो के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । बाद पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई । जुआ-सटटा के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा सम्पूर्ण कार्यवाही थाना डोंगरगांव पुलिस के अधिकारी/कर्म0 का विशेष योगदान रहा है ।

*छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन डोंगरगांव संघ के संरक्षक नवाज खान से सौजन्य भेंट कर आभार व्यक्त किया…..पढ़े पूरी खबर…….राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन डोंगरगांव ने संघ के सरंक्षक नवाज खान से सौजन्य भेट कर आभार व्यक्त किया

डोंगरगढ़-छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन डोंगरगांव के प्रतिनिधियों ने आज स्थानीय नवीन विश्राम गृह डोंगरगढ़ में सौजन्य भेट कांगेस नेता व अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव से भेंट किया व उनको अवगत कराया गया कि प्रदेश भर के समस्त कर्मचारी व अधिकारी अपने दो सूत्रीय मांग 34 प्रतिशत महगाई भत्ता व सातवे वेतन आयोग के अनुरूप गृहभाड़ा भत्ता के लिए आने वाले 22 अगस्त को अनिश्चित कालीन आंदोलन करने वाले हैं। ततसंबंध में माननीय नवाज खान जी से आग्रह किया गया कि हमारी दो सूत्रीय मांग को राज्य शासन तक पहुँचाकर मांग को पूरी करवा कर प्रदेश में होने वाले आंदोलन को स्थगित कराया जा सकता है। आज के प्रतिनिधि मंडल में श्री मुकेश साहू ब्लॉक अध्यक्ष स्वास्थ एवम बहुउद्देशीय कर्मचारी संघ,डॉ विष्णु शर्मा, जिलाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ राजनांदगांव, विनोद टाडेकार, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन डोंगरगांव, मुकेश साहू महामंत्री फेडरेशन डोंगरगांव,शशांक साहू ब्लॉक अध्यक्ष शालेय शिक्षक संघ डोंगरगांव, ललित महाजन, शत्रुघन तिवारी अध्यक्ष शिक्षक फेडरेशन डोंगरगांव, गुलाब गावरे, साधुराम साहू, एम एच खान, राजेन्द्र वैष्णव, केशव राम गुणेंद्र, रूप राम देवांगन, शिवराम साहू, रामकुमार साहू, रमित पटिला, हितेश नायक आदि।

*13 अगस्त से अंतागढ़ से यात्री रेल सेवा समय हुआ घोषित….पढ़े पूरी खबर…..मनीष कौशिक की रिपोर्ट*

0

*13 अगस्त से अंतागढ़ से यात्री रेल सेवा समय हुआ घोषित*

 

*भानुप्रतापपुर*
*बहु प्रतीक्षित यात्री रेल सेवा अब अंतागढ़ में प्रारंभ होने वाली है*

*आगामी 13 अगस्त को सांसद मा मोहन मंडावी इसकी शुरुआत करेंगे*

*रेलवे प्रबंधन ने इस के परिचालन हेतु समय सारिणी भी जारी कर दी है*

*अब भानुप्रतापपुर से केवटी होते हुए ट्रेन दोपहर 1:25 बजे पंहुचेगी और अंतागढ़ से 1:35 बजे रवाना होकर दोपहर 2 बजे भानुप्रतापपुर एवं बजे दुर्ग पहुंचेगी*

*दोपहर वाली यात्री गाड़ी का विस्तार किया गया है*

*अब इस सेवा के प्रारंभ होने से यात्री सुविधा एवं अन्य ट्रेनों के प्रारंभ होने की संभावना बढ़ गई है*

*DID Super Moms 2022 : छत्तीसगढ़ की कंटेस्टेंट अनिला राजन दिखा रही हैं……पढ़े पूरी खबर…..राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

– DID Super Moms 2022 : छत्तीसगढ़ की कंटेस्टेंट अनिला राजन दिखा रही हैं अपना जलवा, क्या विनर बनने की दौड़ में सबसे आगे?

– DID Super Moms 2022 : छत्तीसगढ़ की कंटेस्टेंट अनिला राजन दिखा रही हैं अपना जलवा, जजों द्वारा मिल रहे शानदार कमेंस, विनर बनने की रेस में काफी नजदीक!

रायपुर। रियलिटी शो ‘डीआईडी सुपर मॉम्स’ के नए सीजन में रोजमर्रा की दौड़ धुप के बाद अब सभी सुपर मॉम्स अपने परफोर्मेंस के साथ डीआईडी के स्टेज पर उतरी है और ये अपने आप में ही बहुत बड़ी बात है। इनमे से ही एक छत्तीसगढ़ की कंटेस्टेंट है अनिला राजन। जो अपने शानदार डांस से सबका दिल जीत रही है। वहीं उनकी प्यारी-प्यारी बाते सभी को अच्छी लगाने लगी है।

बात करे उनकी डांस की तो वो बहुत कमाल की परफोरमर है। उन्होंने अखिया मिलाऊ कभी अखिया चुराई, प्यार हुआ चुपके से, दगल-दगल जैसे कई गानों में अपने सुपर डांस से जजों को खुश कर रही है। वहीं उनके पति पर्दिस राजन भी उनका बखुभी साथ निभा रहे है। दोनों की जोड़ी डीआईडी सुपर मॉम्स के मंच पर बहुत चर्चे में है। पति-पत्नी के बीच हो रही नोक-छोक का मजा जजों के साथ दर्शक भी उठा रहे है।

*हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम पढ़ें पूरी खबर… मनीष कौशिक की रिपोर्ट*

0

*हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम*

*दुर्गुकोंदल मंडल स्तरीय बैठक संपन्न*
दुर्गुकोंडल 6 अगस्त 2022
आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आज मंडल स्तरीय बैठक मंडल दुर्गुकोंदल के सामुदायिक भवन में 5 अगस्त 2022 को संपन्न हुआ। जिसमें हर घर तिरंगा अभियान को संचालन करने की रूप रेखा एवम मुख्य जगहों पर तिरंगा ध्वजरोहण को सफल बनाने के विषय मे चर्चा किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा प्रभारी पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री देवेंद्र टेकाम एवं मंडल अध्यक्ष पीलम नरेटी महामंत्री फूलसिंह मंडावी युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहन नेताम जोहन गावड़े, विजय पटेल, अशोक जैन, कृष्ण दुग्गा, शकुंतला नरेटी, शिरो कोमरे, अशोक गावड़े, मनोज दुग्गा, हेमनारायण सिंहा, मनशा राम कोवाची, आनंद राणा, एवं आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

*आदिवासी छात्र युवा संगठन का गठन किया गया…… पढ़ें पूरी खबर* … .*मनीष कौशिक की रिपोर्ट*

0

दुर्गुकोंडल 6 अगस्त 2022 दुर्गूकोंदल ब्लॉक के सर्कल कोंडे मे आदिवासी छात्रा युवा संगठन का गठन किया गया जिसमे अध्यक्ष सुनील आँचला , उपाध्यक्ष दुर्गेश्वरी जुर्री और रामकुमार जाड़े सचिव नागेश धनेलिया सहा सचिव जगदीश पूड़ो मीडिया प्रभारी देवसिंह आचला कोषाध्यक्ष नमिता पूड़ो संगठन मंत्री फुलाशो आचला कलिता ढोहलालिया ,मोनिका नरेटी राकेश्वरि गावड़े को सर्व समति से मनोनीत किया गया गठन के समय प्रमुख रूप से सर्व आदिवासी युवा प्रभाग के अध्यक्ष कुबेर दर्रो ,सर्कल अध्यक्ष शंकर पोटाई ,गोण्डवाना, समाज के उपाध्धक्ष प्रेम पुडो, आदिवासी युवा छात्र संघ ब्लॉक दुर्गूकोंदल के अध्यक्ष मानसू आँचला, सचिव टीकेश्वर नरेटी तथा कोंडे सर्कल के छात्र छात्राएं तथा आसपास गांव के गायता पटेल एवं गांव के ग्रामवासी तथा विशेष रूप से कोइलीबेड़ा ब्लॉक के छात्र संघ के अध्यक्ष राजेश नुरूटी सचिव संगीता दुग्गा तथा गीता दुग्गा सोमा नुरूटी विनोद कुमेटी निखलेश नाग लक्ष्मण मंडावी ललित उसेंडी आदि उपस्थित थे ।

*बीमार बच्चों के इलाज के लिए 2 दिन से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन पढ़े पूरी खबर…. मनीष कौशिक की रिपोर्ट*

0

बीमार बच्चों के ईलाज के लिए एक अच्छी पहल- संसदीय सचिव श्री शोरी
बीमार एवं विकृति वाले बच्चों के इलाज के लिए मातृ एवं शिशु रोग विभाग अलबेलापारा कांकेर में दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
पहले दिन आज 470 बच्चों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
160 बच्चों को दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी
कांकेर:-
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत चिरायु टीम द्वारा विभिन्न श्रेणी के चिन्हांकित बच्चों जैसे-जन्मजात विकृति, कटेफटे होंठ, तालू छेद, क्लबफुड, जन्मजात मोतियाबिन्द आदि गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों एवं मानसिक दिव्यांग व अन्य सभी दिव्यांग बच्चों सहित शिक्षा विभाग द्वारा चिन्हांकित बीमार बच्चों का रायपुर से पहुंचे विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा एवं मेडिकल कॉलेज कांकेर के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। इसके लिए मातृ एवं शिशु रोग विभाग अलबेलापारा कांकेर में दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन चारामा, भानुप्रतापपुर, कांकेर एवं नरहरपुर विकासखण्ड से पहुंचे 470 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। शिविर में सीएचडी के 37, क्लब पैर के 06, दृष्टि दोष के 31, न्यूरो मोटर हानि के 59, डाउन सिंड्रोम के 03, जन्मजात हिप विकृति के 04, भाषण एवं भाषा में देरी के 03, सीखने में देरी के 06, संज्ञानात्मक विलंब के 07, आटिज्म के 08, गुरदे की बीमारी के 09, रीढ़ की हड्डी की समस्या के 10, श्रवण दोष के 11, जन्मजात मोतियाबिन्द के 12, जन्मजात बहरापन के 13, समयपूर्वता की रेटिनोपैथी के 14, ऑर्थो संबंधित के 15, दांत से संबंधित के 16, त्वचा संबंधित के 09, गंभीर कुपोषित के 36, नाक-कान-गला के 07 और अन्य बीमारियों से संबंधित 154 बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार मेगा स्वास्थ्य शिविर में किया गया।
मेगा स्वास्थ्य शिविर के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक श्री शिशुपाल शोरी ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है। जिले के गंभीर कुपोषित बीमार एवं जन्मजात विकृति वाले 18 वर्ष तक के बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाकर उपचार किया जा रहा है तथा ऑपरेशन योग्य बच्चों के ईलाज भी जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जन्मजात विकृति के कारण मॉ-बाप को अपने बच्चों के भविष्य के प्रति बहुत चिंतित रहते हैं, पालक इन बच्चों को बोझ न समझें, इन बच्चों में कठिनाईयों से जूझने का जज्बा होता है, इन्हें अच्छा संसाधन एवं माहौल मिले तथा उनका उचित उपचार हो तो ये बच्चे भी आगे बढ़ सकते हैं। पालक अपने ऐसे बच्चों पर ध्यान दें, सरकार आपके साथ हमेशा खड़ी है।
जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री हेमंत धु्रव ने कहा कि जिला प्रशासन की अच्छी शुरूआत है। बीमार बच्चों के निःशुल्क ईलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है। पालक अपने बच्चों का ईलाज जरूर करायें, जिनका ईलाज यहां संभव नहीं होगा, उनका रायपुर में ईलाज कराया जायेगा।
कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने अपने बीमार एवं दिव्यांग बच्चों के ईलाज कराने पहुंचे पालकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज यहां पर गंभीर कुपोषित, बीमार, जन्मजात विकृति, दिव्यांग बच्चों के ईलाज के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयेजन किया गया है। जिन बच्चों का चिकित्सकीय परीक्षण की आवश्यकता महसूस कर रहे हों तो उनका स्वास्थ्य परीक्षण जरूर करायें। स्वास्थ्य के साथ ही शिक्षा पर ध्यान देने के लिए पालकों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति आप ध्यान दे ही रहे हैं, शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दें। यदि बच्चा मेहनत करता है और अच्छा पढ़ाई करता है तो वह जीवन में उच्च पद पर भी पदस्थ हो सकता है तथा अपने जीवन में उपलब्धि हासिल कर सकता है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एल. उईके ने मेगा स्वास्थ्य शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में 18 वर्ष तक के गंभीर बीमार, जन्मजात विकृति वाले बच्चों एवं गंभीर कुपोषित बच्चों का उपचार किया जायेगा। जिनका उपचार केवल ऑपरेशन से ही संभव होगा, उनका निःशुल्क ईलाज चिरायु योजना के तहत् कराया जायेगा। निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर के शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत के सदस्य नरोत्तम पडोटी, नगरपालिका परिषद कांकेर के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र ठाकुर, मेडिकल कॉलेज कांकेर के डीन एम.एल. गर्ग सहित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
आज आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा 30 दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा 160 दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न स्कूलों से 342 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, इनमें नरहरपुर विकासखण्ड के 72, चारामा विकासखण्ड के 49, भानुप्रतापपुर के 125 और कांकेर विकासखण्ड के 96 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाना शामिल है।

फोटो परिचय पत्र से आधार लिंक हेतु हेल्पलाईन नंबर जारी भोपालपटनम से तेजनारायण की रिपोर्ट,,,,

0

फोटो परिचय पत्र से आधार लिंक हेतु हेल्पलाईन नंबर जारी भोपालपटनम से तेजनारायण की रिपोर्ट,,,,

बीजापुर ,, 05 अगस्त 2022ः- भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छ.ग. रायपुर के निर्देशानुसार मतदाता सूची में प्रविष्टियों को प्रमाणित करने और त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने के लिए पंजीकृत शत-प्रतिशत मतदाताओं से संपर्क कर, आधार संख्या एकत्रित कर अपडेट किया जाना है। इसका मुख्य उद्देश्य मतदाताओं की पहचान स्थापित करना और एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्र में पंजीकरण की पहचान करना है ताकि भविष्य में मतदाताओं को बेहतर चुनावी सेवायें उपलब्ध कराई जा सकें। 1 अगस्त 2022 से आधार एकत्रीकरण का कार्य शुभारंभ किया जा चुका है। फोटो परिचय पत्र से आधार नंबर प्ररुप-6 ख, ERO-NET,Voter helplineapp, या फिर NVSP.in  में अपना मोबाईल नंबर रजिस्टर कर लॉगिन कर आधार नंबर का मतदाता परिचय पत्र का लिंक किया जा सकता है।
फोटो परिचय पत्र से आधार लिंक किये जाने में कोई भी समस्या आने पर जिला निर्वाचन कार्यालय बीजापुर के सहायक प्रोग्रामर श्री मनीष बुराडे मो.नं.-7587269289, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर श्री सुनिल कुमार पिल्ले मो.नं.-6260185349, एन्ट्री ऑपरेटर श्री तोकल उदय भास्कर मो.नं.-7067267157 एवं एन्ट्री ऑपरेटर श्रीमति नंदनी देहारी मो.नं.-9399997512 पर संपर्क किया जा सकता है।