Homeछत्तीसगढ़*गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूर्ण ,कलेक्टर एवं एसपी ने किया कार्यक्रम...

*गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूर्ण ,कलेक्टर एवं एसपी ने किया कार्यक्रम के अंतिम रिहर्सल का अवलोकन*,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

*गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूर्ण ,कलेक्टर एवं एसपी ने किया कार्यक्रम के अंतिम रिहर्सल का अवलोकन*,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

*बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री विक्रम शाह मंडावी फहराऐंगें राष्ट्रीय ध्वज*

बीजापुर :::::::::: गणतंत्र दिवस समारोह स्थल में क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मुख्य आतिथ्य में 26 जनवरी को मिनी स्टेडियम बीजापुर में आयोजित होने वाले समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।

कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा और पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय ने कार्यक्रमों का अंतिम रिहर्सल का अवलोकन किया।

वहीं पूर्वाभ्यास के सभी कार्यक्रमों के गरिमामय एवं सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए।

अंतिम रिहर्सल में मुख्य अतिथि का कार्यक्रम स्थल पर आगमन, राष्ट्रीय ध्वज फहराने, मुख्यमंत्री जी के जनता के नाम संदेश वाचन, राष्ट्रगान, सलामी, पुरस्कार वितरण आदि पूर्वाभ्यास का अवलोकन किया गया।

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री रवि कुमार साहू, एसडीएम बीजापुर श्री पवन कुमार, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सुमन राज सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES