Tuesday, April 21, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Uncategorized जिला:——MMCजब एसपी अक्षय कुमार आधी रात एक साथ दो थानों का किया...

जिला:——MMCजब एसपी अक्षय कुमार आधी रात एक साथ दो थानों का किया निरीक्षण पूरा जिला के पुलिस कर्मियों में मचा रहा हड़कंप

0
359

मनीष कौशिक की रिपोर्ट

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी:——

एसपी अक्षय कुमार ने शुक्रवार रात करीब 12 बजे थाना खडगांव एवं अंबागढ़ चौकी में करीब 2:00 के आसपास औचक निरीक्षण किया, जिससे पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। हालांकि इस दौरान सारी व्यवस्थाएं सही पाई गईं ।

जानकारी के अनुसार एसपी अक्षय कुमार सादे कपड़ों में शुक्रवार रात को 12 बजे थाना खडगांव एवं 2:00 के आसपास अंबागढ़ चौकी थाना पहुंचे। एसपी को देर रात थाने में देखकर वहां तैनात पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। हालांकि इस दौरान उन्हें नाईट ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों को सही पाया। उन्होंने सब इंस्पेक्टर नरेंद्र मिश्र थाना प्रभारी अंबागढ़ चौकी कार्तिकेश्वर जांगड़े से थाना सम्बन्धित आवश्यक जानकारी ली।

साथ ही उन्होंने ड्यूटी रजिस्टर, क्राइम रजिस्टर व अन्य अभिलेख का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सब कुछ सही पाया। उन्होंने रात्रि में पिकेट पर ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मियों के बारे में जानकारी ली। आधे घण्टे औचक निरीक्षण के उपरांत निकल गए। तब जाकर पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here