छत्तीसगढ़ के नए जिला MMC के पुलिस कप्तान IPS अक्षय कुमार ने 90 दिन के अंदर 105 बेमिसाल बड़ी बड़ी कार्यवाही के साथ, अपराधी, सटोरिये, तस्कर और नक्सली क्षेत्र में SP अक्षय कुमार की कुशल नेतृत्व के कारण वनांचल क्षेत्र में एरिया से भूमिगत हो चुके है

0
204

मनीष कौशिक की रिपोर्ट

मोहला :——–हर जीवन की कहानी एक सी नहीं होती, लेकिन किसी मोड़ पर कुछ ऐसा होता है जिससे पूरी कहानी बदल जाती है। हर दिन आप सब लोग एक ऐसी हस्ती की कामयाबी की दास्तां से रूबरू होते हैं, जिसने विषम परिस्थितियों से लड़कर कामयाबी हासिल की लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो पहले ही प्रयास में और बेहद कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं इन्हीं होनहारों में से एक आईपीएस अधिकारी अक्षय कुमार है छत्तीसगढ़ के 29वें जिले मानपुर मोहला से पूर्व रायपुर व नारायणपुर, नक्सल क्षेत्र में अपनी कार्य कुशलता से 15 लाख इनामी नक्सलि को मार गिरा एक47 बरामद करने वाले ,,अफसर IPS अक्षय कुमार का तबादला राजनांदगांव से विभाजित कर बनाए गए नए जिला मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में ओएसडी फिर पुलिस अधीक्षक के रूप में राज्य सरकार ने पदस्थापना दी है। इसके साथ ही एसपी वाय अक्षय कुमार ने बेहतर पुलिसिंग के लिए लोगों के बीच संवाद के साथ सूचना तंत्र को मजबूत किया। ग्रामीणों के बीच अति संवेदनशील गांव में जाकर ग्रामीणों की समस्यो से रूबरू होकर अपनी उपलब्धि हासिल कर ग्रामीणों पर सीधी नजर रखी। उन्होंने कप्तान होने के नाते अपनी टीम में बेहतर अधिकारी और पुलिसिंग व्यवस्था रखने के साथ अपराध में सीधे प्रहार किया जिसके फलस्वरूप जुआ सट्टा गौ तस्करी और अनेक से अपराधों में अंकुश लगाने में कामयाबी मिली 3 माह के अंदर अपराधों में भारी गिरावट देखने को मिली।

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here