Homeछत्तीसगढ़*ग्रामीणों के उग्र विरोध के आगे झुका प्रशासन: संगमपल्ली में शराब दुकान...

*ग्रामीणों के उग्र विरोध के आगे झुका प्रशासन: संगमपल्ली में शराब दुकान खोलने का काम आगामी आदेश तक स्थगित, सील बंद रहेगी दुकान”

*ग्रामीणों के उग्र विरोध के आगे झुका प्रशासन: संगमपल्ली में शराब दुकान खोलने का काम आगामी आदेश तक स्थगित, सील बंद रहेगी दुकान”

बीजापुर भोपालपटनम संगमपल्ली,

06 अगस्त 2026

ग्राम संगमपल्ली (तुमाकोंटा पारा ) में विदेशी मदिरा दुकान की शुरुआत करने पहुँचे प्रशासनिक अमले को स्थानीय ग्रामीणों और जन-विरोध का भारी सामना करना पड़ा।

ग्रामीणों के तीव्र आक्रोश और विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल दुकान शुरू करने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है और आगामी आदेश तक दुकान को सील बंद रखने का निर्णय लिया है।

*जन-विरोध के बाद मौके पर बना पंचनामा*

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 अगस्त 2026 को संगमपल्ली में विदेशी मदिरा दुकान प्रारंभ की जानी थी। जैसे ही इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई, बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामवासी मौके पर एकत्र हो गए और दुकान खोले जाने का पुरजोर विरोध शुरू कर दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों ने सर्वसम्मति से दुकान का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करने का फैसला लिया।

*अन्यत्र जगह की जाएगी तलाश*

प्रशासनिक पंचनामा के अनुसार, ग्रामीणों के कथन के आधार पर अब शराब दुकान के लिए किसी अन्य उपयुक्त स्थान की तलाश की जाएगी। जब तक नई जगह का चयन नहीं हो जाता, तब तक वर्तमान दुकान को पूरी तरह सील बंद रखा जाएगा।

*मौके पर मौजूद रहे आला अधिकारी व जनप्रतिनिधि*

कार्रवाई के दौरान जिला आबकारी अधिकारी (बीजापुर), तहसीलदार (भोपालपटनम), एसडीओपी (भोपालपटनम), थाना प्रभारी (मद्देड) सहित ग्राम पंचायत संगमपल्ली के सरपंच, उपसरपंच और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी पक्षों की मौजूदगी में पंचनामा तैयार कर अग्रिम कार्रवाई की गई।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES