Saturday, April 18, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Uncategorized *सूर्य ग्रहण से बदल जाएगी पूजा की तारीख ! जानें तिथि, ग्रहण...

*सूर्य ग्रहण से बदल जाएगी पूजा की तारीख ! जानें तिथि, ग्रहण का समय और सूतक…* *,,,,,,*तेज नारायण सिंह की रिपोर्ट,,*

0
259

*सूर्य ग्रहण से बदल जाएगी पूजा की तारीख ! जानें तिथि, ग्रहण का समय और सूतक…*

*,,,,,,*तेज नारायण सिंह की रिपोर्ट,,*

*साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है.*

* ऐसे में जानते हैं इस सूर्य ग्रहण से जुड़ी तमाम जानकारियां.खास बातें*

सूर्य ग्रहण के कारण परिवर्तन हो रहा है गोवर्धन पूजा की तारीख.
25 अक्टूबर को लग रहा है सूर्य ग्रहण.।

इस दिन होगी गोवर्धन पूजा.
साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है.।

इस सूर्य ग्रहण से ठीक एक दिन पहले यानी 24 अक्टूबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा. ।

दिवाली पर घर में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है. ।

धार्मिक मान्यता है कि दिपावली के दिन मां लक्ष्मी पृथ्वी लोक पर भ्रमण करती हैं. इसलिए लोग मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कई प्रकार के उपाय करते हैं.।

इसके अलावा मां लक्ष्मी के आगमन के लिए दिवालाी से पहले घर की साफ-सफाई और रंग-रोगन किया जाता है।

. कहा जाता है कि मां लक्षमी का वास स्वच्छ स्थान पर होता है. ।

इस बार दिवाली और गोवर्धन पूजा के साथ सूर्य ग्रहण का संयोग बन रहा है.।

ऐसे में जानते हैं कि क्या सूर्य ग्रहण को लेकर गोवर्धन पूजा की तिथि में बदलाव होगा. ।

आइए जानते हैं जानते हैं सूर्य ग्रहण के बारे में संपूर्ण जानकारी.।

सूर्य ग्रहण 2022 तिथि और समय…ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर, मंगलवार को लगेगा. यह सूर्य ग्रहण आंशिक होगा. बता दें कि यह सूर्य ग्रहण दोपहर 2.29 बजे से शुरू होगा.।

जबकि इस ग्रहण का मोक्ष काल शाम 6 बजकर 20 मिनट के बाद होगा.।

भारत में यह सूर्य ग्रहण शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होगा और शाम 5 बजकर 42 मिनट पर समाप्त होगा.।

2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण एशिया का दक्षिण और पश्चिम भाग, अटलांटिक, यूरोप, अफ्रीका महाद्वीप का उत्तरी-पूर्वी भाग में देखा जा सकता है.

इसके अलावा भारत में यह सूर्य ग्रहण जम्मू, श्रीनगर, दिल्ली, गुजरात, पंजाब, लेह, उत्तराखंड, राजस्थान इत्यादि जगहों पर देखा जा सकता है.

सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है.

भारत में यह सूर्य ग्रहण शाम 4 बजे से दिखाई देगा. ।

ऐसे में इसका सूतक काल सुबह 4 बजे से मान्य होगा.।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, सूतक काल के दौरान कोई भी शुभ कार्य और पूजा-पाठ नहीं किया जाता है.।

ऐसे में इस साल गोवर्धन पूजा 25 अक्टूबर को ना होकर 26 अक्टूबर को होगी.।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here