Saturday, April 18, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *कछुए की तस्करी करने वाले , 6 आरोपी गिरफ्तार, चार नागपुर महाराष्ट्र...

*कछुए की तस्करी करने वाले , 6 आरोपी गिरफ्तार, चार नागपुर महाराष्ट्र , दो भिलाई के नेवई पुलिस ने किया एक कछुआ भी किया जप्त…* *तेज नारायण सिंह की रिपोर्ट*,,,,,,

0
381

*कछुए की तस्करी करने वाले , 6 आरोपी गिरफ्तार, चार नागपुर महाराष्ट्र , दो भिलाई के नेवई पुलिस ने किया एक कछुआ भी किया जप्त…*

*तेज नारायण सिंह की रिपोर्ट*,,,,,,

दुर्ग :::::::: नागपुर से तस्करी कर भिलाई बेचने के लिए कछुआ लाने वाले कुल 6 आरोपियों को आज नेवई पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपियों के पास से एक कछुआ भी जप्त किया गया है गिरफ्तार आरोपियों में चार नागपुर महाराष्ट्र के तस्कर है।

नेवई थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी मैत्री गार्डन के समीप कछुआ बेचने का कुछ लोगों के द्वारा प्रयास किया जा रहा है।

इस सूचना पर से स्वयं नेवई थाना प्रभारी ममता अली शर्मा के द्वारा पुलिस टीम के साथ मैत्री गार्डन के समीप पहुंची इस दौरान 6 लोगों के द्वारा एक कछुआ रखकर उसे बेचने का प्रयास किया जा रहा था।

पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि नागपुर महाराष्ट्र से कछुए की तस्करी कर भिलाई लाया गया है।

अच्छे दाम मिलने की उम्मीद से इस कछुए को बेचने का प्रयास आरोपियों के द्वारा किया जा रहा था। पकड़े गए आरोपियों में से चार नागपुर महाराष्ट्र से हैं।

पकड़े गए आरोपियों में श्रीराम आसेकर पिता शिव प्रसाद 62 वर्ष कुन्दन लाल गुल नगर नागपुर महाराष्ट्र से 1 नग कीपैड मोबाइल नगदी रकम 1740 एक नग घड़ी, देवीदास मिश्रा पिता गोविन्दा उम्र 62 वर्ष ठाकुर खेला नागपुर महाराष्ट्र एक मोबाइल ,निखिल टण्डन’ पिता लाखन लाल टंडन उम्र 23 वर्ष पता पांच रास्ता मोती लाल चौक सुपेला थाना सुपेला एक मोबाइल एवं नगदी 7610 रुपए, कमलेश यादव’ पिता संतोष यादव उम्र 23 वर्ष कांट्रेक्टर कालोनी सुपेला भिलाई एक मोबाइल एवं 200 रुपए, ओम प्रकाश पिता भगवान दास वैष्णव उम्र वर्धमान नगर नागपुर महाराष्ट्र एक मोबाइल एवं नगदी 1053 रुपए, मनीष कौशिक पिता राजेश कौशिक उम्र-35 वर्ष मिनीमाता नगर, गली नं 22 नागपुर थाना कलमना,-ग्राम जिला राजनांदगांव थाना ठेलकाडीह का रहने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here