Monday, May 4, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home दक्षिण बस्तर मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान से लाभान्वित होकर कुपोषण से मुक्त हुई बालिका मोनिका...

मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान से लाभान्वित होकर कुपोषण से मुक्त हुई बालिका मोनिका मण्डावी ,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,,

0
145

मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान से लाभान्वित होकर कुपोषण से मुक्त हुई बालिका मोनिका मण्डावी

,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,,

बीजापुर वर्तमान समय में कुपोषण एक गंभीर समस्या बनी हुई है। कुपोषण स्तर से निजात दिलाने हेतु शासन स्तर से कई ऐसी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिससे कुपोषण को दूर करने में काफी योगदान मिली है। वर्तमान में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान आंगनबाडी केन्द्रो के माध्यम से संचालित किया जा रहा है मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के दौरान अतिरिक्त पौष्टिक आहार, मिल्ट चिक्की, अण्डा एवं गरम भोजन, प्रतिदिन सब्जी खाने को दिया जाता है, इन सब से आंगनबाडी केन्द्रों के हितग्राहियों को लांभावित किया जा रहा है।
एकीकृत बाल विकास परियोजना भैरमगढ़ के सेक्टर पातरपारा अंतर्गत आंगनबाडी केन्द्र ओडसा मे दर्ज बालक/ बालिका का वजन प्रति दिवस लिया जाता है, इसी वजन के आधार पर बच्चों का कुपोषण स्तर को मापा जा सकता है। साथ ही कुपोषण से प्रभावित बच्चें का चिन्हांकन किया जाता है। इस दौरान मोनिका मण्डावी को कुपोषित बच्चें के रूप में आंगनबाडी कार्यकर्ता सेवती ठाकुर द्वारा चिन्हांकित किया गया। बालिका मोनिका मण्डावी का जन्म 18 अक्टूबर 2019 को भैरमगढ़ हास्पिटल में हुआ। जन्म के समय बालिका का वजन 2.500 किग्रा था जन्म के कुछ दिन बाद से बालिका का वजन पुनः लिया गया जिसमे बच्ची के वजन में कमी दिखने लगी। जिससे बच्ची गंभीर कुपोषित हो गई। मोनिका की स्थिति को देखकर उनकी माता श्रीमती लखमी मण्डावी परेशान रहने लगी थी। साथ ही कार्यकर्ता सेवती ठाकुर द्वारा बच्चें की स्थिति को देखने पश्चात बालिका को (पोषण पुर्नवास केन्द्र) भैरमगढ़ में भर्ती कराया गया। पोषण पुर्नवास केन्द्र में 15 दिवस भर्ती के दौरान बालिका के उचित देख-रेख और संतुलित आहार खान-पान सही तरीके के कराने की सलाह दी गई। 2-3 दिन के अंतराल में आंगनबाडी कार्यकर्ता श्रीमती सेवती ठाकुर द्वारा बालिका मोनिका की हाल-चाल देखने पोषण पुर्नवास केन्द्र जाती थी। इस दौरान बच्चें में काफी सुधार आया। आंगनबाडी कार्यकर्ता सेवती ठाकुर एवं सेक्टर पर्यवेक्षक द्वारा गृह भेट के दौरान बालिका मोनिका की माता को शीघ्र स्तनपान, सतत स्तनापन 6 माह तक लगातार कराने साथ ही उपरी आहार व स्वच्छता, टीकाकरण के बारे में समय-समय पर जानकारी दी गई मोनिका की माता को कार्यकर्ता सेवती ठाकुर एवं सेक्टर पर्यवेक्षक के द्वारा समझाया गया। 15 दिवस बाद पोषण पुर्नवास केन्द्र से घर वापसी के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानित, बीजादूतीर वालेंटियर द्वारा बच्चे की माता को घर पर ही पोषणबाडी तैयार करने को कहा गया। मोनिका की मां को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा बताया गया कि बच्चे को और उनके माता को रोजाना आंगनबाडी केन्द्र आने को कहा। वर्तमान में मोनिका मण्डावी का वजन 9 किग्रा है जो सामान्य स्तर मे है। आज अपने बच्चे की स्थिति मे सुधार को देखते हुए बच्चें के माता- पिता और परिवार ने शासन- प्रशासन एवं महिला बाल विकास विभाग का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here