Homeछत्तीसगढ़दीपावली की शुभकामनाओं के साथ पूर्व मंत्री महेश गागड़ा से मिले सोशल...

दीपावली की शुभकामनाओं के साथ पूर्व मंत्री महेश गागड़ा से मिले सोशल मीडिया टीम के सदस्य,,,,,,, ,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

दीपावली की शुभकामनाओं के साथ पूर्व मंत्री महेश गागड़ा से मिले सोशल मीडिया टीम के सदस्य,,,,,,,

,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,

भोपालपटनम। दीपावली के पावन अवसर पर सोशल मीडिया टीम प्रभारी सुधाकर के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने भैरमगढ़ स्थित पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश गागड़ा के निवास पर पहुंचकर सौजन्य मुलाकात की और उन्हें दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने भी सभी सदस्यों को दीपावली की बधाई देते हुए उनका कुशलक्षेम जाना। साथ ही उन्होंने सभी सदस्यों से उनके-अपने प्रभार क्षेत्रों में चल रही गतिविधियों एवं कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने टीम के सदस्यों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, सक्रियता और गंभीरता के साथ करने की सलाह दी।

महेश गागड़ा ने कहा कि जनसेवा के कार्यों में जरूरतमंद लोगों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखना बेहद जरूरी है। प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति की समस्या को प्राथमिकता से सुनें और यथासंभव हर स्तर पर उनकी मदद करने का प्रयास करें। उन्होंने सभी सदस्यों को अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों के लोगों के साथ सतत संवाद बनाए रखने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार द्वारा जनहित एवं विकास के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी आम लोगों तक पहुंचाना टीम की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, ताकि पात्र हितग्राही योजनाओं का लाभ उठा सकें और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहें।

इस सौजन्य मुलाकात के दौरान दीपावली की खुशियां साझा करने के साथ ही संगठनात्मक जिम्मेदारियों, जनसंपर्क और जनसेवा को लेकर भी चर्चा हुई।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES