Homeछत्तीसगढ़*नदी पार कर सुदूर ग्राम तुसावल पहुंचे कलेक्टर श्री विश्वदीप, चौपाल लगाकर...

*नदी पार कर सुदूर ग्राम तुसावल पहुंचे कलेक्टर श्री विश्वदीप, चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं*,, ,,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

*नदी पार कर सुदूर ग्राम तुसावल पहुंचे कलेक्टर श्री विश्वदीप, चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं*,,

,,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

*दुर्गम रास्तों को पार कर ग्रामीणों के बीच पहुंचे कलेक्टर, शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने पर दिया जोर*

*आवास, राशन, स्वास्थ्य, रोजगार, धान खरीदी एवं मूलभूत सुविधाओं पर ग्रामीणों से की चर्चा*

बीजापुर ,,,,,,,जिले के सुदूर एवं दुर्गम क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा उनकी समस्याओं से सीधे रूबरू होने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री विश्वदीप ने भैरमगढ़ विकासखंड के दूरस्थ ग्राम तुसावल का दौरा किया। इस दौरान कलेक्टर नदी पार कर गांव पहुंचे और ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर उनकी समस्याएं एवं आवश्यकताएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

कलेक्टर श्री विश्वदीप ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए गांव में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, राशन वितरण, स्वास्थ्य सेवाओं, रोजगार के अवसरों, आवास निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड एवं श्रम कार्ड शत-प्रतिशत बनवाने के लिए प्रेरित किया, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

*स्वास्थ्य एवं मातृ सुरक्षा योजनाओं की दी जानकारी*

चौपाल के दौरान कलेक्टर ने आयुष्मान भारत योजना, जननी सुरक्षा योजना, महतारी वंदन योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के संबंध में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के महत्व, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा पात्रतानुसार मिलने वाली आर्थिक सहायता से अवगत कराया। साथ ही महिलाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

*जॉब कार्ड, डबरी-तालाब एवं आवास योजनाओं पर हुई चर्चा*

कलेक्टर श्री विश्वदीप ने ग्रामीणों को वीबी राम जी योजना के अंतर्गत जॉब कार्ड बनवाने, रोजगार प्राप्त करने तथा आजीविका संवर्धन से जुड़े कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने डबरी एवं तालाब निर्माण जैसे जल संरक्षण और आजीविका संवर्धन के कार्यों के संबंध में भी ग्रामीणों से चर्चा की। इन कार्यों के माध्यम से जल संरक्षण, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार एवं ग्रामीण आजीविका को मजबूत बनाने के महत्व से अवगत कराया।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के प्रावधानों की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने ग्रामीणों को आवास योजना की पात्रता एवं लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया।

*धान खरीदी एवं उचित मूल्य दुकान की व्यवस्थाओं की ली जानकारी*

चौपाल में कलेक्टर ने किसानों से धान खरीदी से संबंधित व्यवस्थाओं एवं समस्याओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने किसानों को धान विक्रय के लिए आवश्यक पंजीयन गिरदावरी एवं अन्य प्रक्रियाओं की जानकारी दी। साथ ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत संचालित उचित मूल्य दुकान (पीडीएस) से राशन वितरण की व्यवस्था के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने ग्रामीणों को पात्रतानुसार राशन प्राप्त करने तथा राशन कार्ड संबंधी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण कराने के लिए प्रेरित किया।

*मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 की दी जानकारी*

इस दौरान ग्रामीणों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया। बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर नए पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने की जानकारी दी गई। विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पात्र युवाओं को मतदाता पंजीयन कराने के लिए प्रेरित किया गया।

*अंतिम छोर के प्रत्येक पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता*

कलेक्टर श्री विश्वदीप ने ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में निवासरत प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं के प्रति जागरूक रहने तथा आवश्यक दस्तावेज बनवाकर उनका लाभ लेने की अपील की।

नदी पार कर सुदूर ग्राम तुसावल में कलेक्टर का पहुंचना और ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर उनकी समस्याओं को सुनना जिला प्रशासन की अंतिम छोर तक पहुंच सुनिश्चित करने की पहल को दर्शाता है। इस दौरान ग्रामीणों को स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, आवास, खाद्य सुरक्षा, कृषि एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर पात्रतानुसार उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दशरी कोरसा सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि गण, सीईओ जनपद पंचायत एवं ब्लॉक स्तरीय विभागीय अधिकारी गण उपस्थित थे।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES