
राहुल भोई महासमुंद..
महासमुंद के इमली भाठा में विराजमान माँ कन्हाई परमेश्वरी की धार्मिक आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में हुई पूजा-अर्चना और आरती..

महासमुंद। शहर के इमली भाठा स्थित माँ कन्हाई परमेश्वरी मंदिर में शुभ मुहूर्त में ज्योति स्थापना का पावन कार्य संपन्न हुआ। इस अवसर पर कहार भोई समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर विधि-विधान से माँ कन्हाई परमेश्वरी की पूजा-अर्चना की और आरती कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर में कुल 64 ज्योत प्रज्वलित की गईं, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से आलोकित हो उठा।

शुभ मुहूर्त में संपन्न हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में समाज के लोगों ने माता रानी के समक्ष श्रद्धापूर्वक शीश नवाया और परिवार, समाज एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति तथा खुशहाली की कामना की। महिलाओं और पुरुषों ने सामूहिक रूप से आरती एवं पूजा-अर्चना में भाग लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
माँ कन्हाई परमेश्वरी के प्रति समाज की आस्था को दर्शाते इस आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। ज्योति स्थापना के पावन अवसर पर समाज के लोगों ने धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने और माता रानी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
मंदिर एवं समाज की ओर से समस्त श्रद्धालु भक्तजनों से अपील की गई है कि वे अपने पूरे परिवार के साथ माँ कन्हाई परमेश्वरी मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज महासभा के कोषाध्यक्ष एवं महासमुंद राज कहार भोई समाज के अध्यक्ष मिथिलेश बोयर, सचिव शिवम बनवासी, कोषाध्यक्ष रोशन औसर तथा मंदिर प्रभारी मिकुन औसर सहित समाज के अनेक सदस्य और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

जय माँ कन्हाई परमेश्वरी!

