Homeछत्तीसगढ़*मोहला----जब सरकारी योजना बनी खुशियों का सहारा, ‘सेवा सेतु शिविर’ ने पहुंचाया...

*मोहला—-जब सरकारी योजना बनी खुशियों का सहारा, ‘सेवा सेतु शिविर’ ने पहुंचाया समाधान,मोहभट्ठा में विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर — 191 हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ, मौके पर हुआ समस्याओं का त्वरित निराकरण*

मनीष कौशिक

मोहला—राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर विकासखंड मोहला के ग्राम मोहभट्ठा में विकासखंड स्तरीय ‘सेवा सेतु शिविर’ का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीणों के द्वार तक पहुंचाने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ना और उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना रहा।शिविर में कुल 191 हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को आवश्यक सेवाओं एवं योजनाओं से जोड़ा गया।

*पक्का घर मिला तो छलकी खुशी, धालसिंह ने साझा किया अनुभव*

शिविर में ग्राम के हितग्राही श्री धालसिंह कलामे को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ मिला। अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि पक्का घर मिलना उनके परिवार के लिए सुरक्षित और बेहतर जीवन की एक बड़ी उम्मीद पूरी होने जैसा है।उन्होंने शासन की इस योजना के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया और कहा कि पक्का आवास मिलने से उनके परिवार को अब बारिश, ठंड और अन्य मौसम में सुरक्षित रहने का भरोसा मिला है।उनका अनुभव शिविर में उपस्थित ग्रामीणों के लिए इस बात का जीवंत उदाहरण बना कि शासकीय योजनाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों के जीवन में वास्तविक बदलाव ला रही हैं।

*तुकाराम मरकाम की ई-केवाईसी समस्या का मौके पर समाधान*

शिविर में ग्राम मोहभट्ठा निवासी श्री तुकाराम मरकाम की ई-केवाईसी से संबंधित समस्या सामने आई। संबंधित अधिकारियों द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर ही ई-केवाईसी की समस्या का निराकरण किया गया। समस्या के तत्काल समाधान से हितग्राही को संबंधित योजना का लाभ प्राप्त करने में सुविधा हुई।

SHG की महिलाओं ने सुनाई आत्मनिर्भरता की कहानी

शिविर में विभिन्न स्व-सहायता समूहों (SHG) की महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि समूह से जुड़ने के बाद प्राप्त ऋण एवं वित्तीय सहायता का उपयोग उन्होंने आजीविका गतिविधियों एवं स्वरोजगार में किया। इससे उनकी आय बढ़ी और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद मिलीमहिलाओं की इन सफलता की कहानियों ने शिविर में उपस्थित अन्य महिलाओं को भी SHG से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, बिहान/एनआरएलएम, स्वच्छ भारत मिशन, खाद्य एवं राशन संबंधी सेवाएं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

‘सेवा सेतु शिविर’ का संदेश स्पष्ट रहा—सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और किसी पात्र व्यक्ति की समस्या समाधान के लिए लंबित न रहे।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES