HomeUncategorizedमहासमुंद जंगल में लकड़ी बीनने गए युवक पर तेंदुए का हमला, कुल्हाड़ी...

महासमुंद जंगल में लकड़ी बीनने गए युवक पर तेंदुए का हमला, कुल्हाड़ी घुमाकर बचाई जान वन विभाग ने जारी की सतर्कता की अपील

राहुल भोई महासमुंद 

महासमुंद/बागबाहरा। बागबाहरा वन परिक्षेत्र के कोमाखान सर्किल अंतर्गत कारीडोंगर जंगल में लकड़ी बीनने गए युवक पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। युवक के साथ मौजूद दो महिलाओं के शोर मचाने और युवक द्वारा बचाव में कुल्हाड़ी घुमाने के बाद तेंदुआ मौके से जंगल की ओर भाग गया। घटना में युवक की बांह और कंधे पर नाखून लगने से चोट आई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंडरीपानी निवासी लक्ष्मी चंद यादव (34) दो महिलाओं के साथ कारीडोंगर जंगल के कक्ष क्रमांक 109 में लकड़ी बीनने गया था। इसी दौरान पीछे से अचानक आए तेंदुए ने युवक पर हमला कर दिया। हमले से घबराई महिलाओं ने शोर मचाया, जबकि युवक ने अपने हाथ में मौजूद कुल्हाड़ी घुमाकर तेंदुए से बचने का प्रयास किया। इसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।

हमले में घायल लक्ष्मी चंद यादव की बांह और कंधे पर नाखून के निशान आए हैं। घटना के बाद दोनों महिलाओं ने घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। विभाग की ओर से घायल युवक को तत्काल एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।

जंगल जाने वालों को वन विभाग की सलाह..

घटना के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल में प्रवेश के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग ने लोगों को अकेले जंगल में नहीं जाने, समूह में जाने और आसपास वन्यजीवों की मौजूदगी को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। अचानक तेंदुआ या अन्य वन्यजीव सामने आने पर घबराने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखने की भी अपील की गई है…।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES