मनीष कौशिक
मोहला-मानपुर —नई दिल्ली में आयोजित ‘दलित-आदिवासी आत्म-सम्मान बैठक’ में मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी की मौजूदगी ने क्षेत्र के आदिवासी एवं वंचित वर्गों से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का अवसर दिया। SC/ST MPs फोरम द्वारा आयोजित इस बैठक में सामाजिक सम्मान, अधिकार, प्रतिनिधित्व और संवैधानिक संरक्षण जैसे अहम विषयों पर गंभीर चर्चा हुई बैठक में दलित एवं आदिवासी समाज के सामने मौजूद विभिन्न मुद्दों को लोकतांत्रिक और संवैधानिक व्यवस्था के माध्यम से उठाने तथा उनके समाधान की दिशा में विचार-विमर्श किया गया। सामाजिक न्याय और अधिकारों की सुरक्षा के साथ-साथ समाज की प्रभावी भागीदारी को लेकर भी चर्चा हुई विधायक मंडावी ने बैठक में सहभागिता कर मोहला-मानपुर जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्र की आवाज को राष्ट्रीय स्तर के मंच से जोड़ने की उपस्थिति दर्ज कराई बैठक के माध्यम से समाज से जुड़े अधिकारों, सम्मान और प्रतिनिधित्व के सवालों को व्यापक स्तर पर चर्चा में लाने का अवसर मिला
राष्ट्रीय मंच पर मोहला-मानपुर की मौजूदगी
दिल्ली में हुई इस बैठक ने एक बार फिर आदिवासी एवं वंचित वर्गों से जुड़े मुद्दों को व्यापक मंच पर चर्चा का अवसर दिया। विधायक मंडावी की सहभागिता को मोहला-मानपुर क्षेत्र के सामाजिक सरोकारों को राष्ट्रीय विमर्श से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण उपस्थिति के रूप में देखा जा रहा है

