Homeछत्तीसगढ़*अंत्योदय और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा ने...

*अंत्योदय और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा ने किया नमन*,,,,,,,,,, ,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

*अंत्योदय और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा ने किया नमन*,,,,,,,,,,

,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

बीजापुर।,,,,,,,,,,,,, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मजयंती के अवसर पर आज अटल सदन भाजपा कार्यालय बीजापुर में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, जिला अध्यक्ष घासीराम नाग सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि के संग मनाया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं राष्ट्रहित में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी भारतीय राजनीति के महान विचारक और संगठनकर्ता थे। वे ‘एकात्म मानववाद’ तथा ‘अंत्योदय’ की अवधारणाओं के लिए विशेष रूप से जाने जाते हैं। उनका विचार था कि विकास का वास्तविक उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुविधा और सम्मान पहुंचाना होना चाहिए।

जिला अध्यक्ष घासीराम नाग ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों एवं उनके आदर्शों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि उनके विचार आज भी समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देते हैं।

*भैरमगढ़ में भी कार्यकर्ताओं के साथ मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती*

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मजयंती के अवसर पर भैरमगढ़ निवास पर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनकी जयंती मनाई। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके विचारों एवं राष्ट्रसेवा में योगदान को स्मरण किया गया।
पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों से अवगत कराते हुए उनके आदर्शों को जनसेवा के माध्यम से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिंह पावर, जिला महामंत्री संजय लुक्कड़, फूलचंद गागड़ा, सांसद प्रतिनिधि जिला राम राणा, नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोम पुजारी, भाजपा मीडिया प्रभारी प्रताप यादव, नन्द किशोर राणा,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हरिहर साहनी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उर्मिला तोकल सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES