HomeUncategorizedबसना में 5 सितंबर को विशेषज्ञ चिकित्सकों का विशेष परामर्श शिविर, मरीजों...

बसना में 5 सितंबर को विशेषज्ञ चिकित्सकों का विशेष परामर्श शिविर, मरीजों को मिलेगी जांच व उपचार की सुविधा..

बसना में 5 सितंबर को विशेषज्ञ चिकित्सकों का विशेष परामर्श शिविर, मरीजों को मिलेगी जांच व उपचार की सुविधा

महासमुंद/बसना। क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में आगामी 5 सितंबर 2026, शनिवार को विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों का विशेष परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में पेट, आंत एवं लिवर रोगों के विशेषज्ञ डॉ. साकेत अग्रवाल (MD, DNB Gastroenterology) मरीजों की जांच एवं उपचार करेंगे।

डॉ. साकेत अग्रवाल पेट में छाले एवं घाव, आमाशय-अग्नाशय की बीमारियां, खून की उल्टी, पेट में पानी भरना, पेट एवं आंत के कैंसर व टीबी, लिवर की जटिल बीमारियां, पित्ताशय एवं पित्त नली की पथरी, पीलिया, हेपेटाइटिस, गैस एवं एसिडिटी जैसी समस्याओं का परामर्श देंगे। अस्पताल में एंडोस्कोपी एवं कोलोनोस्कोपी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

इसी दिन त्वचा, सौंदर्य एवं यौन रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार (MBBS, MD Skin & VD-BHU) भी मरीजों को परामर्श देंगे। वे त्वचा एलर्जी व संक्रमण, मुंहासे, दाग-धब्बे, बाल झड़ना एवं गंजापन, फंगल इंफेक्शन, विभिन्न त्वचा रोगों तथा यौन रोग संबंधी समस्याओं का उपचार एवं परामर्श करेंगे। डॉ. अजीत कुमार लेजर एवं कॉस्मेटिक सर्जरी विशेषज्ञ भी हैं तथा पूर्व में AIIMS और KGMU में वरिष्ठ रेजिडेंट रह चुके हैं।

गैस्ट्रो विशेषज्ञ का शिविर दोपहर 2 बजे से तथा त्वचा रोग विशेषज्ञ का शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार जांच/परामर्श शुल्क मात्र 700 रुपये रखा गया है और मरीजों के लिए अग्रिम पंजीयन अनिवार्य है। मरीजों से पुरानी मेडिकल रिपोर्ट साथ लाने की अपील की गई है।

पंजीयन एवं जानकारी के लिए 84618-11000, 77708-68473 और 77730-86100 पर संपर्क किया जा सकता है। अस्पताल बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) में स्थित है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES