*विधायक नीलकंठ टेकाम की विधानसभा में गूंजी थी किसानों की आवाज: 3 नवीन धान खरीदी केंद्रों की मिली स्वीकृति*
📍 *केशकाल*/विधानसभा सत्र के दौरान जनहित के मुद्दों को प्रखरता से उठाने वाले विधायक *नीलकंठ टेकाम* के सतत प्रयासों का बड़ा परिणाम सामने आया है। केशकाल क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को सीधे विधानसभा पटल पर उठाने और शासन के समक्ष 12 नवीन धान उपार्जन केंद्रों की मांग रखने के बाद, अब राज्य सरकार ने प्रथम चरण में 3 नवीन धान खरीदी केंद्रों की स्वीकृति दे दी है।
*विधानसभा में विधायक जी द्वारा मजबूती से रखी गई बात के फलस्वरूप स्वीकृत हुए केंद्र:*
*फरसगांव विकासखंड: चिंगनार*
*बड़ेराजपुर विकासखंड: बाड़ागांव*
*केशकाल विकासखंड: सालेभाट*
किसानों के हक की लड़ाई रंग लाई
विधायक नीलकंठ टेकाम ने विधानसभा में किसानों को आ रही दूरी, परिवहन खर्च और भीड़-भाड़ जैसी समस्याओं को प्रमुखता से रेखांकित किया था। विधायक जी की इस प्रतिबद्धता से अब स्थानीय अन्नदाताओं को अपने ही क्षेत्र में धान बेचने की सुलभ सुविधा मिलेगी।
शेष 9 उपार्जन केंद्रों के लिए भी प्रयास जारी
विधायक जी ने कहा कि विधानसभा में उठाए गए शेष 9 प्रस्तावित केंद्रों (कबोंगा, बालेंगा, सिंकागांव, बड़बत्तर, कानागांव, बड़ेओड़ागांव, बनियागांव, मारंगपुरी, भानपुरी) को भी जल्द स्वीकृत कराने के लिए वे शासन स्तर पर निरंतर मुस्तैद हैं।
इस महत्वपूर्ण जन-हितैषी निर्णय पर विधायक नीलकंठ टेकाम ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री *विष्णु देव साय* जी एवं माननीय खाद्य मंत्री *दयालदास बघेल* जी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया है।

