Homeछत्तीसगढ़*मोहला---रिश्तों की डोर से विकास की राह तक, जनपद पंचायत सीईओ शुभांगी...

*मोहला—रिश्तों की डोर से विकास की राह तक, जनपद पंचायत सीईओ शुभांगी गुप्ता की पहल ने रक्षाबंधन में दिया नया संदेश, पीएम आवास हितग्राहियों ने लिया अधूरा घर पूरा करने का संकल्प*

मनीष कौशिक

मोहला —-रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जहां भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम और विश्वास का रक्षा सूत्र बंधा, वहीं जनपद पंचायत मोहला की ग्राम पंचायतों में इस पर्व को विकास और जिम्मेदारी से जोड़ते हुए एक अनूठी पहल देखने को मिली प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके अधूरे एवं निर्माणाधीन आवासों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने की शपथ दिलाई गई। ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित इस अभिनव कार्यक्रम में बिहान की दीदियों और प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्षा सूत्र बांधते हुए हितग्राहियों को केवल आवास पूरा करने का संकल्प ही नहीं दिलाया गया, बल्कि उन्हें यह संदेश भी दिया गया कि ‘पक्का घर’ सिर्फ एक मकान नहीं, बल्कि परिवार की सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की नींव है।

*राखी के धागे में विकास का वादा*

इस पहल ने रक्षाबंधन के पारंपरिक स्वरूप को सामाजिक सहभागिता और विकास की जिम्मेदारी से जोड़ दिया। बिहान की दीदियों ने हितग्राहियों को आवास निर्माण जल्द पूरा करने के लिए प्रेरित किया और आवास पूर्ण होने के बाद मिलने वाले विभिन्न लाभों की जानकारी भी दी।इस दौरान हितग्राहियों ने भी अपने अधूरे सपने को जल्द पूरा करने का संकल्प लेते हुए ‘पक्का घर’ के सपने को हकीकत में बदलने का वादा किया ग्राम पंचायतों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता से पूरा माहौल उत्सवमय रहा।

*सीईओ शुभांगी गुप्ता की पहल को मिला ग्रामीणों का साथ*

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मोहला सुश्री शुभांगी गुप्ता ने कहा कि रक्षाबंधन की भावनात्मक आत्मीयता को विकास कार्यों से जोड़ने वाली यह पहल ‘रक्षा सूत्र के साथ विकास का संकल्प’ का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रत्येक पात्र हितग्राही को अपना पक्का घर मिले और निर्माणाधीन आवास समय पर पूर्ण हों, इसके लिए सामूहिक सहभागिता जरूरी है।रक्षाबंधन पर बांधा गया यह रक्षा सूत्र अब सिर्फ रिश्तों की डोर नहीं, बल्कि पक्के घर के सपने को पूरा करने की जिम्मेदारी की डोर भी बन गया है। मोहला की ग्राम पंचायतों में मनाया गया यह अनूठा रक्षाबंधन पर्व विकास और जनभागीदारी की एक नई मिसाल बनकर सामने आया।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES