HomeUncategorizedसड़क सुरक्षा अभियान जारी: 14 वाहनों पर चालानी कार्रवाई, 36 हजार रुपये...

सड़क सुरक्षा अभियान जारी: 14 वाहनों पर चालानी कार्रवाई, 36 हजार रुपये समन शुल्क वसूला..

सड़क सुरक्षा अभियान जारी: 14 वाहनों पर चालानी कार्रवाई, 36 हजार रुपये समन शुल्क वसूला

खम्हारपाली। सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर परिवहन विभाग का विशेष अभियान लगातार जारी है। परिवहन आयुक्त श्री एस. प्रकाश के निर्देश एवं अपर परिवहन आयुक्त श्री डी. रविशंकर के आदेश पर खम्हारपाली परिवहन चेकपोस्ट प्रभारी श्री नरेंद्र साहू के नेतृत्व में विभागीय टीम ने लगातार दूसरे दिन कार्रवाई की।

अभियान के तहत परिवहन चेकपोस्ट के आसपास स्थित ढाबों और मुख्य मार्गों पर सड़क किनारे खड़े वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 14 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान 36 हजार रुपये समन शुल्क वसूला गया।

परिवहन विभाग की टीम ने वाहन चालकों को सड़क किनारे वाहन खड़ा करने से होने वाले संभावित हादसों और यातायात बाधित होने की स्थिति के संबंध में समझाइश भी दी। वाहन चालकों से अपील की गई कि वे अपने वाहनों को निर्धारित एवं सुरक्षित स्थानों पर ही खड़ा करें और यातायात नियमों का पालन करें।

विभाग ने बताया कि अभियान के दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया जा रहा है। लगातार दो दिनों की कार्रवाई में अब तक कुल 22 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर 56 हजार रुपये समन शुल्क लिया जा चुका है।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। विभाग ने वाहन चालकों से नियमों का पालन कर स्वयं के साथ-साथ अन्य राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES