Homeछत्तीसगढ़*खाद-बीज की किल्लत से आक्रोशित किसानों का हल्लाबोल: एक दिवसीय धरना प्रदर्शन,...

*खाद-बीज की किल्लत से आक्रोशित किसानों का हल्लाबोल: एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन*

*खाद-बीज की किल्लत से आक्रोशित किसानों का हल्लाबोल: एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन*

 

*भोपालपटनम मददेड़*

 

बीजापुर जिले के भोपाल पटनम तहसील अंतर्गत मददेड़ क्षेत्र के किसानों ने खाद और बीज (D.A.P.) की भीषण किल्लत को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।

 

प्रदर्शन के उपरांत आक्रोशित किसानों ने मुख्यमंत्री , जिला कलेक्टर महोदय के नाम तहसीलदार भोपालपटनम को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की।

 

*बैठक के बावजूद नहीं सुधरी स्थिति*

किसानों ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि दिनांक 21 अगस्त 2026 को मददेड़ में किसानों की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें क्षेत्र में व्याप्त खाद की भारी कमी का मुद्दा उठाया गया था।

 

इस दौरान जिला विपणन अधिकारी बीजापुर एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया था कि डबल लॉक गोदाम ,मददेड़ में खाद उपलब्ध कराई जाएगी।

 

हालांकि, इसके बावजूद भी स्थान पर पर्याप्त मात्रा में भंडारण नहीं किया गया और न ही खाद का वितरण सुचारू रूप से शुरू हो सका।

 

*अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप, 650 किसान वंचित*

किसानों का आरोप है कि जिम्मेदार कृषि एवं विपणन अधिकारियों की लापरवाही के कारण सही समय पर किसानों को D.A.P. खाद और गुणवत्तापूर्ण बीज नहीं मिल पा रहा है।

 

स्थिति यह है कि क्षेत्र के लगभग 650 से अधिक किसान खाद-बीज पाने से वंचित हैं, जिससे उनकी फसल और कृषि कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।

 

*किसानों की प्रमुख मांगें:*

खाद एवं बीज की तत्काल उपलब्धता: मददेड़ क्षेत्र के किसानों के लिए समिति द्वारा तुरंत D.A.P. खाद और बीज का भंडारण व वितरण कराया जाए।

 

500 मीट्रिक टन क्षमता का गोदाम: मददेड़ क्षेत्र में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 500 मीट्रिक टन क्षमता वाले डबल लॉक गोदाम का निर्माण कराया जाए।

 

लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई: समय पर खाद-बीज उपलब्ध न कराने वाले जिम्मेदार जिला विपणन अधिकारी पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए एवं उन्हें पद से हटाया जाए।

 

टोकन प्रक्रिया में सुधार: नेटवर्क की समस्या के कारण ऑनलाइन टोकन जारी करने की प्रक्रिया बाधित हो रही है, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

अतः ऑफलाइन/पूर्व वर्ष की भांति पारदर्शी तरीके से टोकन जारी कर वितरण कराया जाए।

 

क्षेत्रीय गोदाम निर्माण: क्षेत्र की विशालता को देखते हुए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त गोदामों का निर्माण सुनिश्चित किया जाए।

 

*उग्र आंदोलन की चेतावनी*

ज्ञापन सौंपने पहुंचे समस्त किसानों (मददेड़, कोंगुपल्ली लैंप्स के समस्त किसान ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र अमल नहीं किया गया और खाद-बीज की आपूर्ति बहाल नहीं हुई, तो वे आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES