Homeकोण्डागांवबड़ेडोंगर से कोनगुड सड़क मार्ग को मिली स्वीकृति, विधायक नीलकंठ टेकाम का...

बड़ेडोंगर से कोनगुड सड़क मार्ग को मिली स्वीकृति, विधायक नीलकंठ टेकाम का जताया आभार,,,जुगधर मरापी पूर्व मंडल अध्यक्ष

*बड़ेडोंगर से कोनगुड सड़क मार्ग को मिली स्वीकृति, विधायक नीलकंठ टेकाम का जताया आभार,,,जुगधर मरापी पूर्व मंडल अध्यक्ष

*बड़ेडोंगर/केशकाल -* केशकाल के लोकप्रिय विधायक श्री नीलकंठ टेकाम जी के अथक प्रयासों से बड़ेडोंगर से कोनगुड तक सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृति मिल गई है। इस मार्ग के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 8 करोड़ 97 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

पूर्व मंडल अध्यक्ष बड़ेडोंगर जुगधर मरापी ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ने वाला यह एकमात्र प्रमुख मार्ग पूरी तरह से जर्जर और गड्ढों में तब्दील हो चुका था, जिससे स्कूली बच्चों, किसानों और आम ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

उन्होंने बताया कि विधायक श्री नीलकंठ टेकाम जी ने इस ज्वलंत मुद्दे को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया था और शासन से मार्ग निर्माण की मांग की थी। उनके निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप शासन ने इस मांग को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

मरापी ने कहा कि यह स्वीकृत कार्य केशकाल विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि आदरणीय विधायक नीलकंठ टेकाम जी जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं। समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से उन्होंने विधायक जी का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES