HomeUncategorizedबसना में अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में हड्डी-जोड़, न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी का आधुनिक...

बसना में अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में हड्डी-जोड़, न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी का आधुनिक इलाज

बसना में अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में हड्डी-जोड़, न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी का आधुनिक इलाज

बसना, महासमुंद। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में हड्डी-जोड़, न्यूरोलॉजी एवं न्यूरोसर्जरी से जुड़ी विभिन्न बीमारियों के उपचार की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल में मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में जांच, उपचार और आवश्यक सर्जरी की सुविधा दी जा रही है।

हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. संदीप सराफ अग्रवाल (MS Orthopedics, FIJR, FESS, FIAS) द्वारा जोड़ों के प्रत्यारोपण सहित हड्डी रोगों का उपचार किया जाता है। अस्पताल में जन्मजात विकृतियां, हाथ-पैर की गठान, फ्रैक्चर, वात, गठिया, सिकिलिंग, सुन्नपन, कमर दर्द, पीठ दर्द और घुटने के दर्द जैसी समस्याओं के उपचार की सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यहां आधुनिक हाईटेक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और अनुभवी विशेषज्ञों की टीम के साथ विभिन्न प्रकार की सर्जरी की सुविधा भी है।

वहीं न्यूरोलॉजी एवं न्यूरोसर्जरी विभाग में दिमाग, नसों और रीढ़ से जुड़ी समस्याओं का आधुनिक उपचार किया जा रहा है। न्यूरोसर्जरी विशेषज्ञ डॉ. वैभव धवली (MBBS, MS, MCh Neurosurgery) 24/7 उपलब्ध रहते हैं। विभाग में लगातार सिरदर्द या माइग्रेन, चक्कर आना, बेहोशी, स्ट्रोक एवं लकवा, मिर्गी और दौरे, हाथ-पैरों में झनझनाहट व कमजोरी, रीढ़ की समस्या व स्लिप डिस्क, नसों का दर्द, पार्किंसन, याददाश्त कमजोर होना, डिमेंशिया, ब्रेन ट्यूमर और मांसपेशियों की कमजोरी जैसी समस्याओं का इलाज किया जाता है।

अस्पताल में बच्चों में मिर्गी एवं सेरेब्रल पाल्सी के विशेषज्ञ उपचार के साथ उन्नत जांच, उपचार और आवश्यक सर्जरी की सुविधा भी उपलब्ध बताई गई है। विजिटिंग डॉक्टर के रूप में डॉ. अर्पित अग्रवाल (DM Neuro – AIIMS, Delhi) और डॉ. पंकज शाह (DNB Neuro) भी सेवाएं प्रदान करते हैं।

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड, CGHS और राशन कार्ड के माध्यम से इलाज की सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल की ओर से 24 घंटे आपातकालीन सेवा और निःशुल्क एंबुलेंस सुविधा भी उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।

अस्पताल बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) में स्थित है। अपॉइंटमेंट एवं जानकारी के लिए 84618-11000, 77730-86100 और 77708-68473 पर संपर्क किया जा सकता है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES