Homeछत्तीसगढ़स्वामी आत्मानंद स्कूल में शान से फहराया गया तिरंगा, बच्चों ने दी...

स्वामी आत्मानंद स्कूल में शान से फहराया गया तिरंगा, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

स्वामी आत्मानंद स्कूल में शान से फहराया गया तिरंगा, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

भोपालपटनम।,,,,,,,,, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देशभक्ति और उत्साह के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राधेश्याम कोंडागुरला ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राधेश्याम कोंडागुरला तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत भोपालपटनम की अध्यक्ष रिंकी कोरम ने की। इस दौरान जनप्रतिनिधि, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया। विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता एवं विकास में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना से सराबोर रहा। मंच का संचालन संजय चित्तूर के द्वारा किया गया।कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अतिथियों एवं विद्यालय परिवार की ओर देवी सिंह कश्यप ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी एवं आभार व्यक्त किया।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES