Homeछत्तीसगढ़भोपालपटनम में अनुविभागीय कार्यालय राजस्व एवं तहसील कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ...

भोपालपटनम में अनुविभागीय कार्यालय राजस्व एवं तहसील कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,,, ,,,,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

भोपालपटनम में अनुविभागीय कार्यालय राजस्व एवं तहसील कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,,,

,,,,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

भोपालपटनम, ,,,,,,,,,,,,15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भोपालपटनम अनुविभागीय कार्यालय राजस्व एवं तहसील कार्यालय परिसर में शनिवार को पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर राष्ट्रगान गाया और देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री यशवंत नाग ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर तहसीलदार श्री लक्ष्मण राठिया, राजस्व निरीक्षक (आर.आई.) श्री हितेंद्र पामभोई, पटवारीगण तथा अनुविभागीय एवं तहसील कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण के पश्चात आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए एसडीएम श्री यशवंत नाग ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि देश के उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष को स्मरण करने का दिन है, जिनके कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सम्मानपूर्वक जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी शासन के दौरान देशवासियों को अनेक प्रकार के प्रतिबंधों और कठोर नियमों के अधीन रहना पड़ता था तथा वे अपनी इच्छानुसार कार्य नहीं कर सकते थे। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद ही देश के नागरिकों को अपने अधिकारों का उपयोग करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी का अवसर मिला।

उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया तथा कहा कि राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक और प्रत्येक शासकीय कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश की प्रगति और विकास में योगदान देने का संदेश भी दिया।

समारोह के दौरान कार्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत दिखाई दिया। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मचारियों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES