Homeछत्तीसगढ़*राजस्व निरीक्षक पदोन्नति एवं वेतन विसंगति को लेकर पटवारी संघ ने किया...

*राजस्व निरीक्षक पदोन्नति एवं वेतन विसंगति को लेकर पटवारी संघ ने किया 1 दिवसीय धरना प्रदर्शन*

*राजस्व निरीक्षक पदोन्नति एवं वेतन विसंगति को लेकर पटवारी संघ ने किया 1 दिवसीय धरना प्रदर्शन*

*भू राजस्व संहिता के नियम में संशोधन की मांग तेज दिया 18 दिन का अल्टीमेटम*

बीजापुर 03 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश भर में 3 अगस्त को एकदिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन सभी जिला मुख्यालय में किया गया जिसमें बीजापुर जिले के सभी ब्लॉकों के पटवारी एवं प्रभारी राजस्व निरीक्षक धरना स्थल पर अपनी उपस्थिति देकर शासन को अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया ।

छत्तीसगढ़ के अन्य विभाग वन, पुलिस, लिपिक आदि संवर्ग के पदों में 5 साल की सेवा के पश्चात पदोन्नति मिलती है जबकि पटवारी पद पर भर्ती होने के बाद सेवानिवृत्ति भी पटवारी पद पर हो रही है जो की बड़ी विडंबना की बात है ।

बीजापुर जिले में ही देखा जाए तो राजस्व निरीक्षक के कुल 16 पद है जिसमें से एक पद पर राजस्व निरीक्षक की मूल पद स्थापना हुई है शेष पदों पर पटवारियों को ही प्रभारी निरीक्षक बनाकर काम लिया जा रहा है ।

यही हाल छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों का भी है संघ के द्वारा ज्ञापन के माध्यम से मांग रखी गई है कि राजस्व शिक्षक के रिक्त पदों पर 50% वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति दिया जाए शेष 50% पदों को विभागीय परीक्षा के माध्यम से भरा जाए और राजस्व निरीक्षक की सीधी भर्ती बंद की जाए ।

वहीं दूसरी मांग में पटवारियों के वेतन विसंगतियां 2017 में ग्रेड पे में बढ़ोतरी होने के बाद कोष लेखा एवं पेंशन कार्यालय से एक ही संवर्ग के पटवारी का कोष लेखा कार्यालय के द्वारा अलग-अलग फिक्सेशन किया जा रहा है जिस कारण अनावश्यक रिकवरी की समस्या उत्पन्न हो रही है साथ ही एक ही संपर्क की पटवारी को अलग-अलग वेतन मिलने के कारण पटवारी में भी रोष है।

वेतन की एकरूपता रहे उसके लिए स्पष्ट निर्देश कोष लेखा एवं पेंशन कार्यालय को जारी करने हेतु मांग किया गया है। इन्हीं 2 सूत्रीय को मांग को लेकर मिनी स्टेडियम बीजापुर में सभी पटवारी एकत्रित हुए ।

राष्ट्रगान के साथ धरना प्रदर्शन का शुभारंभ हुआ सभी तहसील अध्यक्ष ने बारी बारी से संगठन की मजबूती एवं मांगों के संबंध में अपनी बात रखी ।

सलाहकार, संरक्षक के उद्बोधन के पश्चात जिला सचिव के जी यशवंत ने भी बंदोबस्त से लेकर वर्तमान परिस्थितियों तक पटवारी के कार्यकाल के बारे में विस्तृत जानकारी बताया ।

जिला अध्यक्ष शंकरलाल रतलाम ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रभारी राजस्व निरीक्षक पद पर वे भी लगातार कार्य कर रहे हैं और काम दो पदों का हो रहा है और वेतन केवल एक पद का ही दिया जाता है यह एक तरह से सजा के बराबर ही है ।

शासन को चाहिए कि जब काम दो पदों में लिया जा रहा है तो वेतन भी उसे दो पदों का मिलना चाहिए ।

सेवानिवृत्ति के समीप वरिष्ठ पटवारियो में भी एक है निराशा है कि जिस पद पर वह भर्ती हुए हैं वो उसी पद पर सेवानिवृत के समीप हैं ऐसे में शासन प्रशासन को ध्यान देकर भू राजस्व संहिता में विभिन्न संशोधन किए जा रहे हैं तो प्रमोशन के भी मापदंड में संशोधन किया जाए और जल्द से जल्द रिक्त पदों पर वरिष्ठता के आधार पर एवं विभागीय परीक्षा के माध्यम से पदोन्नति दी जाए।

सभी के उद्बोधन पश्चात जिला कार्यालय पहुंचकर माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव तथा राजस्व सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नाम जिला कलेक्टर प्रतिनिधि तहसीलदार गंगालूर को ज्ञापन  सौंपा गया ।

शासन तक बात पहुंचाने हेतु पत्राचार करने का निवेदन किया और साथ ही ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि यदि जल्द इन मांगों पर शासन विचार नहीं करेगी तो 22 अगस्त से प्रदेशभर के समस्त पटवारी पूर्ण रूप से अनिश्चितकालीन आंदोलन पर जाने के लिए बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जानकारी शासन की होगी।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES