Homeजगदलपुरभाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव दुर्घटना में हुए घायल......

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव दुर्घटना में हुए घायल……

हादसे के दौरान उनके पैर और कमर में आई है चोट,अपने परिवार के साथ बाबा बागेश्वर धाम के दर्शन के लिए गए हुए थे, उत्तर प्रदेश के ललितपुर के पास एक सड़क हादसे में हुए घायल…..

जगदलपुर विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के ललितपुर के पास हुए एक सड़क हादसे में घायल हो गए है। हादसे में उनके पैर और कमर में चोट आई है। उन्हें उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार किरण देव अपने परिवार के साथ बाबा बागेश्वर धाम के दर्शन के लिए गए हुए थे। इसी दौरान ललितपुर के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई जिससे यह हादसा हुआ। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन एवं राहत दल मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। हादसे की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल है तथा सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES