Homeछत्तीसगढ़*मोहला----अवैध शराब के खिलाफ मोहला पुलिस का बड़ा एक्शन, 19 पेटी गोवा...

*मोहला—-अवैध शराब के खिलाफ मोहला पुलिस का बड़ा एक्शन, 19 पेटी गोवा व्हिस्की के साथ आरोपी गिरफ्तार, 171 बल्क लीटर शराब जब्त*

मनीष कौशिक

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी—-जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ मोहला पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना मोहला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम देवरसुर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 19 पेटी गोवा व्हिस्की, कुल 1950 पौवा (171 बल्क लीटर) मध्यप्रदेश निर्मित शराब जब्त की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मोहला नोहर लाल मंडावी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी मोहला निरीक्षक संदीप टोप्पो के नेतृत्व में जिलेभर में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत 27 जुलाई 2026 को थाना मोहला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम देवरसुर में एक व्यक्ति अपने खेत-बाड़ी स्थित मकान में भारी मात्रा में अवैध शराब बिक्री के उद्देश्य से छिपाकर रखा हुआ है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक गुनेश निषाद के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विधिवत तलाशी ली।तलाशी के दौरान आरोपी घनश्याम निषाद (42 वर्ष), पिता मेहतेरु निषाद, निवासी ग्राम देवरसुर के कब्जे से 19 पेटी गोवा व्हिस्की, कुल 1950 पौवा, 171 बल्क लीटर मध्यप्रदेश निर्मित शराब बरामद हुई। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में पूरी शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।इस कार्रवाई में उप निरीक्षक गुनेश निषाद, पूर्णानंद मसीहा, प्रशिक्षण उप निरीक्षक अश्वनी कश्यप, प्रधान आरक्षक जयलाल भास्कर, बलियार कड़ियाम, आरक्षक वृंदा पाटिल, दिलेश्वर भास्कर, थामेंद्र साहू तथा महिला आरक्षक प्रभा साहू की सराहनीय भूमिका रही।पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES