HomeUncategorized31 जुलाई को यूरोलॉजी कैम्प मे यूरो सर्जन डॉ. योगेश बारायापात्रे (MBBS,...

31 जुलाई को यूरोलॉजी कैम्प मे यूरो सर्जन डॉ. योगेश बारायापात्रे (MBBS, MS, MCh) देंगे अपनी सेवाएं..

महासमुंद। किडनी, पथरी और प्रोस्टेट जैसी गंभीर यूरोलॉजी संबंधी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को अब बड़े शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 31 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को शाम 5 बजे से विशेष यूरोलॉजी कैंप आयोजित किया जा रहा है।

कैंप में प्रसिद्ध यूरो सर्जन डॉ. योगेश बारायापात्रे (MBBS, MS, MCh) मरीजों की जांच, परामर्श एवं आवश्यक ऑपरेशन संबंधी सेवाएं प्रदान करेंगे।

कैंप में किडनी की पथरी, प्रोस्टेट रोग, किडनी में सूजन एवं सिकुड़न, पुरुषों में बांझपन एवं नपुंसकता, मूत्राशय संक्रमण, मूत्र नली की समस्या, पेशाब रुक-रुक कर आना, पेशाब में खून आना, किडनी, प्रोस्टेट एवं टेस्टिस कैंसर सहित विभिन्न यूरोलॉजी संबंधी रोगों का इलाज उपलब्ध रहेगा। इसके साथ ही पीडियाट्रिक एवं इमरजेंसी यूरोलॉजी सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार जांच शुल्क मात्र ₹700 रखा गया है। वहीं बीपीएल एवं आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए किडनी, मूत्र रोग, प्रोस्टेट एवं पथरी के ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। ऑपरेशन के इच्छुक मरीजों से 30 जुलाई तक अपनी सभी जांच रिपोर्ट के साथ भर्ती होने की अपील की गई है। इसके अलावा कैंप के दौरान सीटी स्कैन और एक्स-रे जांच पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी जाएगी।

अग्रवाल नर्सिंग होम प्रबंधन ने क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों से समय पर पंजीयन कराकर इस विशेष स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

 

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES